होम / सोशल मीडिया / गर्मी जनता के मुद्दों से पैदा कीजिए शब्दों से नहीं: विनोद अग्निहोत्री

गर्मी जनता के मुद्दों से पैदा कीजिए शब्दों से नहीं: विनोद अग्निहोत्री

दरअसल, पीएम मोदी अक्सर राहुल गांधी के लिए शहजादा शब्द का प्रयोग कर रहे है जिसका एक रैली में प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में आज 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में भी कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डॉ. मनसुख मांडविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

इसी बीच राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी काफी तेज हो गई है। दरअसल, पीएम मोदी अक्सर राहुल गांधी के लिए शहजादा शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, जिसका एक रैली में प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, महलों में रहने वाले शहंशाह मोदी जी मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। नरेंद्र मोदी सत्ता से घिरे हुए हैं। उनके आस-पास के लोग उनसे डरते हैं। उनको कोई कुछ नहीं कहता है।

इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'भाजपा व कांग्रेस दोनों का जोर शहजादा और शहंशाह पर ही क्यों ? युवराज और सम्राट क्यों नहीं ? चुनावी विमर्श में भी मुग़लिया अल्फ़ाज़। कालजयी सनातनी शब्दावली से परहेज़ क्यों? शायद ठंडे चुनाव में गर्मी पैदा करने के लिए। गर्मी जनता के मुद्दों से पैदा कीजिए शब्दों से नहीं।'

आपको बता दें कि प्रियंका का कहना है, 'मैं बताना चाहती हूं कि मेरे भाई 4,000 किमी. पैदल चले, देश के लोगों से मिले और उनसे पूछा कि आपके जीवन में क्या समस्याएं हैं? एक तरफ शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं। वह किसानों, महिलाओं की मजबूरी कैसे समझ पाएंगे?'


टैग्स राहुल गांधी पीएम मोदी गुजरात प्रियंका गांधी बनासकांठा
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

4 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

7 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

7 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago