होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस ने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का सहारा लेकर देश पर राज किया: दीपक चौरसिया
कांग्रेस ने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का सहारा लेकर देश पर राज किया: दीपक चौरसिया
पंचकुला में राहुल गांधी ने खुद माना है कि वो उनकी दादी, उनके पिता और मनमोहन सिंह की सरकार के काम का सिस्टम जानते हैं। यह सिस्टम निचली जातियों के खिलाफ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से सेल्फ गोल कर दिया है। उन्होंने एक सभा में इस बात को स्वीकारा है कि कांग्रेस सरकार के समय सिस्टम निचली जातियों के खिलाफ था। पंचकुला में राहुल गांधी ने खुद माना है कि वो उनकी दादी, उनके पिता और मनमोहन सिंह की सरकार के काम का सिस्टम जानते हैं।
यह सिस्टम निचली जातियों के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, राहुल जी ! आपने मान ही लिया कि आपके परिवार और कांग्रेस का इकोसिस्टम निचली जातियों का विरोधी रहा है।
इसीलिए एक ओबीसी संपादक को आपने डीडी न्यूज़ से निकाल दिया था। आज समझ आया कि आप और आपकी लेगेसी देश के निचली जातियों से कितनी नफ़रत करती है। जिस तरह अंग्रेजों ने भारत को जाति आधार पर तोड़ा और सनातन को ख़त्म किया वैसे ही कांग्रेस ने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और हिंदुओं को जातियों में बाँटकर देश पर राज किया।
लेकिन राहुल जी, अब पूरा देश आपकी इस कोशिश को समझ गया है। आपको बता दे, पंचकुला में राहुल गांधी ने कहा, यह सिस्टम निचली जातियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं अंदर से व्यवस्था को जानता हूं। मैं कह रहा हूं कि यह व्यवस्था निचली जातियों के खिलाफ है, हर स्तर पर भंयकर तरीके से है।
प्रिय राहुल जी,
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) May 23, 2024
आपने मान ही लिया कि आपके परिवार और कांग्रेस का इकोसिस्टम निचली जातियों का विरोधी रहा है। इसीलिए एक OBC संपादक को आपने DD से निकाल दिया था। आज समझ आया कि आप और आपकी Legacy देश के निचली जातियों से कितनी नफ़रत करती है।
जिस तरह अंग्रेजों ने भारत को जाति आधार पर…
टैग्स राहुल गांधी पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव 2024 कांग्रेस जातिवाद