होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, एंकर शोभना यादव ने किया ये पलटवार
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, एंकर शोभना यादव ने किया ये पलटवार
कांग्रेस नेता ने कहा, 'जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी का गठन कर सकते थे तो नरेंद्र ‘गौतम दास’ मोदी को क्या प्रॉब्लम है।'
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अडानी स्टॉक विवाद को लेकर कांग्रेस इस समय मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस इस पूरे मामले में पीएम मोदी से बयान देने की मांग कर रही है।
जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के गठन की मांग को लेकर इस समय कांग्रेस जमकर प्रदर्शन कर रही है। आज इसी मसले पर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा एक प्रेस वार्ता कर रहे थे, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि जमकर हंगामा हो गया।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी का गलत नाम ले लिया। कांग्रेस नेता ने कहा, 'जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी का गठन कर सकते थे, तो नरेंद्र ‘गौतम दास’ मोदी को क्या प्रॉब्लम है।' इसके बाद कुछ देर वह चुप रहे और इसके बाद आस पास के लोगों से उन्होंने पूछा कि 'नरेंद्र ‘गौतम दास’ है या नरेंद्र ‘दामोदर दास’ है?'
उन्होंने आगे कहा कि नाम दामोदर दास और काम गौतम दास का है। इसके बाद उनके आस पास के लोग हंसने लग जाते है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही पवन खेड़ा लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर शोभना यादव ने भी ट्वीट कर सवाल उठाए हैं-
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के बाद अब उनके स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी कर रही है कांग्रेस पार्टी। ऐसी टिप्पणियों के कारण सैंकड़ो चुनाव हारने के बाद भी कोई सबक नहीं सीखना है।' साथ ही उन्होंने वायरल वीडियो को भी पोस्ट किया है। शोभना यादव के द्वारा किए गए इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और यह वायरल हो रहा है।
उनके द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के बाद अब उनके स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी कर रही है कांग्रेस पार्टी। ऐसी टिप्पणियों के कारण सैंकड़ो चुनाव हारने के बाद भी कोई सबक़ नहीं सीखना है pic.twitter.com/oV7JX9wGn1
— Shobhna Yadav (@ShobhnaYadava) February 20, 2023
टैग्स एबीपी न्यूज पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर पीएम नरेंद्र मोदी शोभना यादव Pawan खेड़ा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पवन खेड़ा न्यूज़ पवन खेड़ा vs पीएम मोदी