होम / सोशल मीडिया / वाम दलों की तुलना में कांग्रेस अधिक वामपंथी: निधि राजदान
वाम दलों की तुलना में कांग्रेस अधिक वामपंथी: निधि राजदान
लोकसभा चुनाव के बीच 'विरासत टैक्स' पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं और इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। इस बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनाव के बीच 'विरासत टैक्स' पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं और इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। इस बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल हो गया। उन्होंने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है।
अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45% संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55% पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह बड़ा ही दिलचस्प कानून है। इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने अपनी असहमति दर्ज की है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'वाम दलों की तुलना में कांग्रेस अधिक वामपंथी लगती है। विरासत कर एक भयानक विचार है। साथ ही, वे यह भी कहते हैं कि जो लोग पैसा कमाते हैं वे बुरे लोग हैं। पैसा कमाने में कुछ भी गलत नहीं है, खासकर जब आपने कड़ी मेहनत की हो और पैसा कमाया हो। कांग्रेस को अपना संदेश समझने की जरूरत है।'
आपको बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह समेत भाजपा के कई नेताओं ने अपनी-अपनी रैलियों में कांग्रेस पर हमला बोला। उधर कांग्रेस ने सैम के बयान से किनारा कर लिया है।
The Congress sounds more left than the left parties. Inheritance tax is a terrible idea. Also, they make it sound like those who make money are bad people. There’s nothing wrong with making money especially when you have worked hard and earned it. The Congress needs to figure…
— Nidhi Razdan (@Nidhi) April 24, 2024
टैग्स