होम / सोशल मीडिया / विज्ञापन और PR एजेंसियों के बहकावे में भटक गई कांग्रेस: सुधीर चौधरी
विज्ञापन और PR एजेंसियों के बहकावे में भटक गई कांग्रेस: सुधीर चौधरी
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़! इन तीनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम अब सबके सामने हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 3 हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव हार गई जहां उसे एक मजबूत बहुमत की उम्मीद थी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ इन तीनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के ही बीच होता है और बीजेपी ने तीनों राज्यों में बहुमत प्राप्त कर लिया।
ऐसे में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 की उम्मीदों को कड़ा झटका लगा है। हिंदी न्यूज़ चैनल 'आजतक' में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने अपने शो में कांग्रेस की इस हार पर बात की।
उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'नकीली मुद्दों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया जा सकता है लेकिन चुनाव नहीं जीते जा सकते। हाल ही में कांग्रेस ने जितने मुद्दे उठाये वो सोशल मीडिया पर सुपर हिट रहे लेकिन चुनाव में फ्लॉप हो गये। क्या कांग्रेस विज्ञापन और पी आर एजेंसियों के कहने पर चलकर भटक गई? कांग्रेस शायद गूगल मैप्स को आँख बंद करके फॉलो कर रही थी।'
आपको बता दें कि 5 राज्यों में से सिर्फ एक राज्य 'तेलंगाना' ही है जहां कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त की है। ऐसे में उत्तर भारत के राज्यों में कांग्रेस का हारना एक बड़े विमर्श का केंद्र बनता जा रहा है। वहीं बीजेपी का अनुमान है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता जिस तरह से उसे मदद कर रही है उसे आधार बनाएं तो लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीती जा सकती हैं।
नक़ली मुद्दों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया जा सकता है लेकिन चुनाव नहीं जीते जा सकते।हाल ही में कांग्रेस ने जितने मुद्दे उठाये वो सोशल मीडिया पर सुपर हिट रहे लेकिन चुनाव में फ्लॉप हो गये।
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) December 5, 2023
क्या कांग्रेस विज्ञापन और पी आर एजेंसियों के कहने पर चलकर भटक गई ?
कांग्रेस शायद गूगल मैप्स… pic.twitter.com/vpDvuer2r9
टैग्स आजतक मीडिया कांग्रेस पीएम मोदी सुधीर चौधरी विधानसभा चुनाव