होम / सोशल मीडिया / कर्नल सोफ़िया और विंग कमांडर व्योमिका आज भारत का प्रतिरूप : पंकज शर्मा

कर्नल सोफ़िया और विंग कमांडर व्योमिका आज भारत का प्रतिरूप : पंकज शर्मा

व्योमिका जब छठी क्लास में पढ़ती थीं, तब क्लास में उनके नाम का मतलब पूछा गया। उन्हें पता चला कि उनके नाम 'व्‍योमिका' का मतलब है उड़ना। तभी उन्होंने तय कर लिया कि वो एयरफोर्स का हिस्सा बनेंगीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफ में भारत के पाकिस्‍तान पर किए मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी दी। दोनों ऑफिसर्स ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी कहानी बताई। कर्नल सोफिया जहां आर्मी कम्‍युनिकेशन एक्‍सपर्ट हैं, वहीं विंग कमांडर व्‍योमिका स्‍पेशलिस्‍ट हेलिकॉप्टर पायलट हैं।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर कहा कि कर्नल सोफ़िया और विंग कमांडर व्योमिका आज भारत का प्रतिरूप बन गई हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, सोफ़िया यानी बुद्धि-विवेक युक्त और व्योमिका यानी आकाश-नंदिनी। कर्नल सोफ़िया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का प्रतीक-शुभंकर बनाने का फ़ैसला स्तुति-योग्य है।

पहलगाम की जवाबी-मुहीम को पवित्र ‘सिंदूर’ की हर हाल में हिफ़ाज़त करने के भाव से जोड़ने का उपक्रम भी हृदयस्पर्शी है। सत्-असत् की समझ रखने वाली सोफ़िया और आसमान की बेटी व्योमिका आज भारत का प्रतिरूप बन गई हैं।

आपको बता दें, व्योमिका जब छठी क्लास में पढ़ती थीं, तब क्लास में उनके नाम का मतलब पूछा गया। उन्हें पता चला कि उनके नाम 'व्‍योमिका' का मतलब है उड़ना। तभी उन्होंने तय कर लिया कि वो एयरफोर्स का हिस्सा बनेंगीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

10 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

10 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

10 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

56 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago