होम / सोशल मीडिया / CM केजरीवाल बोले 'तानाशाह सरकार' छीन रही अधिकार, सुशांत सिन्हा ने कहा- काम पर करिए फोकस
CM केजरीवाल बोले 'तानाशाह सरकार' छीन रही अधिकार, सुशांत सिन्हा ने कहा- काम पर करिए फोकस
कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, सांसद संजय सिंह के अलावा खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सेवा विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर बदलने के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरी तरह हमलावर है।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम इस विषय को लेकर दिल्ली के घर-घर तक जाएंगे और दिल्ली की जनता को बताएंगे कि किस तरह से केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए आपके अधिकार को छीना जा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए अध्यादेश के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर सुशांत सिन्हा ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, सीधा सा हिसाब है..जब इतनी ही शक्तियां रहते हुए सर जी अपना ‘शीशमहल’ बनवा सकते हैं, तो जनता का हर काम भी करवा सकते हैं। शीशमहल में जनता का पैसा फूंकते वक्त तो कोई अधिकारी काम में रोड़ा नहीं बन पाया था। शीला दीक्षित जी ने इसी सिस्टम में दिल्ली के लिए जितना काम किया, केजरीवाल जी उसका 10% भी नहीं कर पाए हैं। इसलिए माहौल बनाने की बजाय काम पर फोकस करना ही बेहतर है।
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, मंत्री गोपाल राय और सांसद संजय सिंह के अलावा खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।
वरिष्ठ पत्रकार और एंकर सुशांत सिन्हा के द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
सीधा सा हिसाब है.. जब इतनी ही शक्तियां रहते हुए सर जी अपना ‘शीशमहल’ बनवा सकते हैं तो जनता का हर काम भी करवा सकते हैं। शीशमहल में जनता का पैसा फूंकते वक्त तो कोई अधिकारी काम में रोड़ा नहीं बन पाया था। शीला दीक्षित जी ने इसी सिस्टम में दिल्ली के लिए जितना काम किया, केजरीवाल जी उसका…
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) May 21, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया सुशांत सिन्हा