होम / सोशल मीडिया / एबीपी न्यूज़ पर चित्रा त्रिपाठी के नए शो 'Charcha With Chitra' की हुई शुरुआत
एबीपी न्यूज़ पर चित्रा त्रिपाठी के नए शो 'Charcha With Chitra' की हुई शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ना बनने को लेकर विपक्ष के सवालों पर नितिन गडकरी ने कहा कि विपक्ष का तो काम ही है आरोप लगाना। मोदी जी हमारे नेता हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
हिंदी न्यूज़ चैनल 'एबीपी न्यूज़' पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी के नए शो की शुरुआत हो गई है। इस शो का नाम 'चर्चा With चित्रा' है। इस शो का प्रसारण हर शनिवार रात साढ़े दस बजे और रविवार दोपहर डेढ़ बजे किया जाएगा।
उनके शो की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों से लेकर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी के सवालों का खुलकर जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ना बनने को लेकर विपक्ष के सवालों पर नितिन गडकरी ने कहा कि विपक्ष का तो काम ही है आरोप लगाना।
मोदी जी हमारे नेता हैं। हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में ही हम काम कर रहे हैं। आप उनका पूरा इंटरव्यू इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
टैग्स