होम / सोशल मीडिया / राष्ट्रपति के बारे में इस तरह के ट्वीट पर चित्रा त्रिपाठी ने जताई नाराजगी, दे डाली ये सलाह
राष्ट्रपति के बारे में इस तरह के ट्वीट पर चित्रा त्रिपाठी ने जताई नाराजगी, दे डाली ये सलाह
बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह काफी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कांग्रेस नेता उदित राज अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर टिप्पणी की है, जिसके बाद से बीजेपी उन पर हमलावर है।
उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा,'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।'
उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह काफी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
उदित राज के इस ट्वीट पर सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, राष्ट्रपति के लिए ऐसे शब्दों का चयन बताता है कि आपमें आयोडीन की कमी हो गई है, तुरंत नमक की मात्रा खाने में बढ़ा लें। चीन-अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा नमक उत्पादन हर साल करीब 230 मिलियनटन भारत में होता है। इसमें भी गुजरात में 75%, इसलिये आप गुजरात का ही नमक खाते हैं।
चित्रा त्रिपाठी द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
राष्ट्रपति के लिए ऐसे शब्दों का चयन बताता है कि आपमें आयोडीन की कमी हो गई है,तुरंत नमक की मात्रा खाने में बढ़ा लें @Dr_Uditraj
— Chitra Tripathi (@chitraaum) October 6, 2022
चीन-अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा नमक उत्पादन हर साल करीब 230 मिलियनटन भारत में होता है.
इसमें भी #गुजरात में 75%, इसलिये आप गुजरात का ही नमक खाते हैं. https://t.co/lTGuxe4LGS
टैग्स राहुल गांधी सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर चित्रा त्रिपाठी मीडिया न्यूज़ भारत जोड़ो यात्रा ट्विटर न्यूज़ उदित राज कांग्रेस नेता उदित राज द्रौपदी मुर्मू भाजपा न्यूज पत्रकार चित्रा त्रिपाठी एंकर चित्रा त्रिपाठी