होम / सोशल मीडिया / चीनी विदेश मंत्री किन गैंग बर्खास्त, पलकी शर्मा ने कही ये बड़ी बात

चीनी विदेश मंत्री किन गैंग बर्खास्त, पलकी शर्मा ने कही ये बड़ी बात

गैंग को मंत्री पद से ऐसे वक्त हटाया गया है, जब वह बीते कई हफ्तों से लापता चल रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कई हफ्तों की चुप्पी साधने के बाद चीन ने आखिरकार अपने विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त कर दिया। गैंग को मंत्री पद से ऐसे वक्त हटाया गया है, जब वह बीते कई हफ्तों से लापता चल रहे हैं। चीन की शीर्ष विधायिका ने मंगलवार को एक सत्र बुलाया। इस दौरान आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे, आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर फैसले की समीक्षा की गई।

इसी बैठक में किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाने पर मुहर लगाई गई। उनकी जगह वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'चीन ने अपने लापता विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त कर दिया है। उनकी गुमशुदगी कई हफ्तों से सुर्खियां बटोर रही है। पहले तो उन्होंने दिखावा किया कि ऐसा नहीं हो रहा है। तब उन्होंने कहा कि वह अस्वस्थ हैं। अब अफेयर की अफवाहों के बीच उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया है। वह शी जिनपिंग के भरोसेमंद लेफ्टिनेंट थे, जो जितनी तेजी से गिरे उतनी ही तेजी से उठे भी।'

आपको बता दें कि किन लगभग एक महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्हें सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) में एक उभरते चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था।

वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स मीडिया चीन पलकी शर्मा चीन विदेश मंत्री
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

16 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

16 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

17 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

6 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

10 hours ago