होम / सोशल मीडिया / स्कूल प्रबंधन का बच्चों से अपराधियों जैसा व्यवहार, पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने दिखाया आईना

स्कूल प्रबंधन का बच्चों से अपराधियों जैसा व्यवहार, पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने दिखाया आईना

यूपी में उन्नाव के बांगरमऊ स्थित एक निजी स्कूल के गेट के पास शिक्षा का अधिकार अधिनियम तब दम तोड़ता नजर आया, जब कुछ बच्चों की फीस न जमा होने के चलते उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ स्थित एक निजी स्कूल के गेट के पास शिक्षा का अधिकार अधिनियम तब दम तोड़ता नजर आया, जब कुछ बच्चों की फीस न जमा होने के चलते उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं बच्चों को कड़ी धूप में स्कूल के गेट के बाहर खड़ा कर दिया गया।  

मानवता का हदें की तो तब पार हो गईं, जब बच्चे परीक्षा देने के लिए छटपटाते रहे और कहते रहे कि पापा आएंगे और फीस जमा कर देंगे। इसके बाद भी प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा और पैसे की महत्ता को ही आगे रखा और बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया।

मामला बांगरमऊ के बाल विद्या मंदिर का है। उनकी पीड़ा देख कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

इस बीच ‘भारत समाचार’ के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा ने दरियादिली दिखाते हुए सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से बच्चों के पूरे सत्र की फीस खुद से जमा कराने की बात कही और साथ ही स्कूल प्रबंधन से यह मांग की कि बच्चों को परीक्षा में शामिल होने से न रोका जाए। हालांकि इसके बाद मंगलवार को उनकी ओर से बच्चों की पूरे सत्र की फीस जमा करा दी गई। उनका ये ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं-

 


टैग्स ब्रजेश मिश्रा अपराधी निजी स्कूल उन्नाव बच्चे स्कूल की फीस बांगरमऊ
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

4 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

7 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

7 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago