होम / सोशल मीडिया / उपराष्ट्रपति चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का रुख महत्वपूर्ण: अवधेश कुमार
उपराष्ट्रपति चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का रुख महत्वपूर्ण: अवधेश कुमार
चंद्रबाबू नायडू या पवन कल्याण न्यायमूर्ति रेड्डी को संयुक्त आंध्र के होने के आधार पर समर्थन दे देंगे कम से कम इस समय तो इसकी संभावना क्षीण है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
विपक्षी INDIA ब्लॉक ने सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 अगस्त को इसका औपचारिक ऐलान किया और कहा कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ऐसा लगता है विपक्ष के लिए किसी राजनीतिक दल के नेता या ऐसे किसी राजनीतिक नाम पर सहमति बनाना कठिन था। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जगदीप धनखड़ के विरुद्ध अपनी नेत्री मार्गरेट अल्वा को खड़ा किया था।
इस बार भी कई नाम पर चर्चा की सूचना थी जिनमें तमिलनाडु के तिरुचि शिवा, अन्नादुरई से लेकर अन्य नाम थे। सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय एवं गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहने के बाद उच्चतम न्यायालय में भी न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूलतः आंध्र प्रदेश के हैं इसलिए शायद विपक्ष की कोशिश भाजपा के उसे राज्य के साझेदारों के सामने दुविधा उत्पन्न करने की है।
जगनमोहन रेड्डी ने सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की पार्टियों का व्यवहार इस चुनाव में महत्वपूर्ण हो गया है। चंद्रबाबू नायडू या पवन कल्याण न्यायमूर्ति रेड्डी को संयुक्त आंध्र के होने के आधार पर समर्थन दे देंगे कम से कम इस समय तो इसकी संभावना क्षीण है। बावजूद उनके रुख पर पूरे देश की दृष्टि टिकी है।
आपको बता दें, तेलंगाना के निवासी न्यायमूर्ति रेड्डी देश के प्रतिष्ठित विधिवेत्ता माने जाते हैं और सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले दिए, जिनमें सबसे चर्चित नंदिनी सुन्दर बनाम छत्तीसगढ़ मामला है, जिसमें राज्य समर्थित सलवा जुडूम को असंवैधानिक घोषित किया गया था।
न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी आई एन डी आई ए गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। इस तरह उपराष्ट्रपति पद का चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति भी सुदर्शन रेड्डी के बीच होगा। ऐसा लगता है कि आई एन डी आई में किसी राजनीतिक दल…
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) August 19, 2025
टैग्स