होम / सोशल मीडिया / नितिन देसाई ने बनाया था 'आप की अदालत' का भव्य सेट, रजत शर्मा ने सुनाई पूरी दास्तान

नितिन देसाई ने बनाया था 'आप की अदालत' का भव्य सेट, रजत शर्मा ने सुनाई पूरी दास्तान

इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने नितिन को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो जारी किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर व प्रॉडक्शन डिजाइनर नितिन चंद्रकांत देसाई का निधन हो गया है। देसाई ने बुधवार सुबह अपने एन.डी. स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। वह 57 साल के थे।

उनके निधन के बाद इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन -चीफ रजत शर्मा ने उन्हें याद किया और बताया कि इंडिया टीवी के पॉपुलर शो 'आप की अदालत' का सेट भी नितिन देसाई ने ही डिजाइन किया था। रजत शर्मा ने नितिन को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में वह उस समय का इमोशनल किस्सा सुनाते हैं, जब शो का यह सेट बनाया गया था।

उन्होंने बताया 'जब हमने इंडिया टीवी लॉन्च किया, 'आप की अदालत' के लिए डेडिकेटेड स्टूडियो बनाया, वहां पर जब सेट लगाने की बारी आई, तब हमने नितिन से संपर्क किया। वह तुरंत तैयार हो गए।

रजत शर्मा के अनुसार, नितिन ने ऑफर एक्सेप्ट करते हुए कहा था, 'मैंने बहुत बड़ी-बड़ी फिल्मों के सेट बनाए हैं, लेकिन 'आप की अदालत' का सेट डिजाइन करके मुझे अच्छा लगेगा, क्योंकि मैं इस शो का फैन हूं।'

वीडियो में आगे रजत शर्मा कहते हैं, 'सारा सेट नितिन के स्टूडियो में फेब्रिकेट हुआ, इसे दिल्ली ट्रांसपोर्ट किया गया, इसे लगाने तक फाइनल टच देने तक कई दिन नितिन देसाई हमारे साथ यहां इसी स्टूडियो में रहे।

आज नितिन इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका बनाया ये सेट मुझे हमेशा उनकी याद दिलाएगा। इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर -इन -चीफ रजत शर्मा के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

6 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

9 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

9 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago