होम / सोशल मीडिया / भारत को सही ठहरा गए कनाडा के PM: अखिलेश शर्मा

भारत को सही ठहरा गए कनाडा के PM: अखिलेश शर्मा

कार्नी का ये भाषण भारत की दूरदर्शिता की तस्दीक करता है। हमने रणनीतिक स्वायत्तता अपनाने और ऐसे ढोंगी ढाँचों पर भरोसा न करने का जो रास्ता चुना था वह आज सही साबित हो रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम' में 'नए वर्ल्ड ऑर्डर' पर एक भाषण दिया और इस बात पर ज़ोर दिया कि कनाडा जैसे मिडिल पावर वाले देश आपसी सहयोग से लाभ उठा सकते हैं। मार्क कार्नी का दावोस में दिया भाषण वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पहली बार पश्चिम के किसी नेता ने इतना कड़वा सच कहा है।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों में, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का डावोस में दिया गया भाषण चर्चा में है। यह अलग‌ बात है कि उनका यह भाषण भारत के स्टैंड को एकदम सही साबित कर गया है।

भारत सालों से कहता आ रहा है कि यह जो कथित "नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था" की बात की जाती है, वो असल में पश्चिमी ताकतों का मुखौटा भर है और इसमें विशेष रूप से आतंकवाद के मामलों में दोहरा रवैया साफ़ दिखता है। भारत का मानना रहा है कि ये नियम सबके लिए एक जैसे नहीं लागू होते।

जब बात शक्तिशाली देशों की आती है, तो वे सुविधानुसार इन्हें तोड़-मरोड़ लेते हैं, लेकिन दूसरों से पूरे नियम मानने की उम्मीद करते हैं। आतंकवाद इसका सबसे बड़ा सबूत है। पिछले 40 साल से ज़्यादा वक़्त से भारत कनाडा में बसे खालिस्तानी अलगाववादियों की तरफ इशारा करता रहा है। भारत ने जिन्हें आतंकवादी घोषित किया, बार-बार जिनके प्रत्यर्पण की माँग की कनाडा और अमेरिका ने "अभिव्यक्ति की आज़ादी" या "मानवाधिकार" का हवाला देकर उन आतंकवादियों का प्रत्यर्पण नकार दिया।

इसी कथित "नियम-आधारित" ढील ने भारत-विरोधी तत्वों को सुरक्षित ठिकाना दिया और वैश्विक आतंकवादरोधी समझौतों को कमज़ोर किया। अब मज़ेदार बात ये है कि ख़ुद मार्क कार्नी, जो कभी पश्चिमी सिस्टम के अंदरूनी खिलाड़ी थे और आज कनाडा के प्रधानमंत्री हैं, उसी व्यवस्था के टूटने पर अफ़सोस जता रहे हैं।

अमेरिका अब टैरिफ़, प्रतिबंध और सप्लाई-चेन को हथियार बनाकर अपने ही सहयोगियों, कनाडा और यूरोप, को भी निशाना बना रहा है। कार्नी ने इसे "विच्छेद या रप्चर" कहा है और माना है कि सबसे ताकतवर ख़ुद को नियमों से छूट दे देते हैं, और नियमों का पालन शक्ति के हिसाब से होता है।

यह पूरी कहानी पश्चिमी देशों के दोहरे चरित्र को बेनकाब करती है। जब भारत आतंकवाद की बात करता था, तब "नियम" याद दिलाए जाते थे और हमारी चिंताओं को नज़रअंदाज़ किया जाता था। लेकिन अब जब अमेरिका ने उसी व्यवस्था को तोड़कर उन्हें "सज़ा" देनी शुरू की, तो वही लोग रोने लगे। कार्नी का ये भाषण भारत की दूरदर्शिता की तस्दीक करता है। हमने रणनीतिक स्वायत्तता अपनाने, मल्टी अलाइनमेंट करने और ऐसे ढोंगी ढाँचों पर भरोसा न करने का जो रास्ता चुना था वह आज सही साबित हो रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

4 days ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

4 days ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

4 days ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

5 days ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

6 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

57 minutes ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

18 minutes ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

56 minutes ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

3 hours ago