होम / सोशल मीडिया / ट्विटर पर अपने फेक वेरिफाइड अकाउंट को लेकर अमिताभ अग्निहोत्री ने कही ये बात
ट्विटर पर अपने फेक वेरिफाइड अकाउंट को लेकर अमिताभ अग्निहोत्री ने कही ये बात
ट्विटर में ब्लू टिक आपके अकाउंट की सत्यता को दर्शाता है और पहले इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कारोबारी एलन मस्क के द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से ही उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव भुगतान करके ब्लू टिक की सेवा लेना है। ट्विटर में ब्लू टिक आपके अकाउंट की सत्यता को दर्शाता है और पहले इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था लेकिन अब पैसे देकर तमाम लोग ब्लू टिक के नाम पर फेक अकाउंट चला रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के साथ भी एक ऐसा ही वाकया हुआ है। दरअसल अमिताभ अग्निहोत्री का जो वास्तविक ट्विटर अकाउंट है, वो वेरिफाइड नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने ब्लू टिक के लिए पैसे का भुगतान नहीं किया है, लेकिन किसी और व्यक्ति/समूह ने उनके नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया और उसे पैसे देकर वेरिफाइड करवा लिया।
बुधवार शाम को समाचार4मीडिया के द्वारा जब उन्हें ये सूचना दी गई तो उन्होंने तुरंत अपने अकाउंट से ट्वीट कर लोगों को इसके बाबत आगाह किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को सूचित करना चाहूंगा कि मेरे नाम और मेरी फोटो का इस्तेमाल कर के बनाया गया यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है। मेरे नाम और चित्र का दुरुपयोग है। इस प्रोफाइल की ट्विटर से रिपोर्ट की गई है और साथ ही इसके विरुद्ध कानूनी कदम भी उठाने जा रहा हूं।'
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं
आप सभी को सूचित करना चाहूंगा कि मेरे नाम और मेरी फोटो का इस्तेमाल कर के बनाया गया यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है -- मेरे नाम और चित्र का दुरुपयोग है ---इस प्रोफ़ाइल की ट्विटर से रिपोर्ट की गई है -साथ ही इसके विरुद्ध कानूनी कदम भी उठाने जा रहा हूँ --- pic.twitter.com/xzpgC0nP2f
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) July 26, 2023
टैग्स अमिताभ अग्निहोत्री ट्विटर अकाउंट ब्लू टिक वेरिफाइड कारोबारी एलन मस्क