होम / सोशल मीडिया / मीडिया वालों ने सोशल मीडिया के जरिये रोकी गोपाल कांडा की राह!

मीडिया वालों ने सोशल मीडिया के जरिये रोकी गोपाल कांडा की राह!

बीजेपी के कई नेताओं के साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय पत्रकारों ने भी कांडा के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हाल ही में हरियाणा में हुए चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने आगे आए सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा से पार्टी ने अब दूरी बना ली है। सिरसा से मात्र 602 वोटों से जीतने वाले 53 साल के गोपाल कांडा ने गुरुवार रात को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की थी।

दरअसल, गोपाल कांडा को लेकर भाजपा के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे थे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने बलात्कार एवं हत्या के आरोपित विधायक गोपाल कांडा का समर्थन लिए जाने की कोशिशों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए पार्टी को सलाह दी थी कि वह सत्ता के लिए अपने नैतिक आधार को ना भूलें। यही नहीं, सोशल मीडिया पर पत्रकारों के एक वर्ग ने भी इसे लेकर तमाम सवाल उठाए थे।

दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान का अपने ट्विटर अकाउंट पर कहना था, ‘इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि भाजपा गोपाल कांडा के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है। ऐसा करने का मतलब है जानबूझकर जीती मक्खी निगलगना... और सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिरना। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में इस मामले को लेकर करारा कटाक्ष किया था।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार टीवी पत्रकार और यूट्यूब चैनल ‘द फ्रंट’ (The Front) में बतौर संपादक राणा यशवंत ने भी ट्वीट कर गोपाल कांड द्वारा बीजेपी को समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर कई सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि यदि सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अमित शाह का समर्थन स्वीकार्य है तो बीजेपी से कमजोर कोई दूसरी पार्टी नहीं। 

‘टीवी 9 भारतवर्ष’ के पूर्व संपादक विनोद कापड़ी ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजीत अंजुम ने भी एक ट्वीट कर इस मामले में करारा कटाक्ष किया था।

‘आजतक’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर रोहित सरदाना ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस मामले को लेकर ट्वीट किया था।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार साक्षी जोशी भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने बीजेपी पर व्यंग्य कसते हुए कहा था कि जिसके खिलाफ पार्टी सड़कों पर उतरी थी, आज उसी गोपाल कांड के दाग अच्छे हैं, क्योंकि वे बीजेपी के नए नवेले वच्चे हैं।

माना जा रहा है कि तमाम लोगों समेत सोशल मीडिया पर पत्रकारों के एक वर्ग में भी विरोध के तीखे सुर दिखे तो बीजेपी आलाकमान ने बिना कांडा के ही सरकार बनाने का खाका खींचा। इसके बाद भाजपा ने कांडा से दूरी बनाते हुए ‘जननायक जनता पार्टी’ (जेजेपी) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया। हरियाणा बीजेपी का कहना है कि गोपाल कांडा को सरकार में शामिल किए जाने का सवाल ही नहीं बनता है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2012 को एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी और सुसाइड नोट में लिखा था कि वह गोपाल कांडा से परेशान होकर अपनी जान दे रही है। उसने कांडा और उसके सहयोगी अरुणा चड्ढा पर भी परेशान करने के आरोप लगाया था। इस मामले में कांडा पर मुकदमा चल रहा है।


टैग्स भाजपा अमित शाह बीजेपी गोपाल कांडा हरियाणा चुनाव
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

2 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

4 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

4 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago