होम / सोशल मीडिया / बीजेपी है महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति: अमिताभ अग्निहोत्री
बीजेपी है महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति: अमिताभ अग्निहोत्री
बीजेपी के 89 सीट जीतने और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीट मिलने के साथ ही गठबंधन ने देश के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक 114 सीट का आंकड़ा पार कर लिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
ठाकरे परिवार के गढ़ में सेंध लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में 227 में से 118 सीट जीतकर शुक्रवार को बहुमत हासिल कर लिया। पहली बार है जब मुंबई में बीजेपी का मेयर होने जा रहा है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट कर अपनी राय दी।
उन्होंने लिखा, भाजपा अब महाराष्ट्र में सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है लगभग उसी तरह, जैसे कभी कांग्रेस हुआ करती थी। पवार परिवार का राजनीतिक सूर्य अब ढलान पर दिखाई दे रहा है और कांग्रेस मानो धुंध में खोई हुई है। 'मुंबई ठाकरे की है' जैसा दावा अब पहले की तरह कोई नहीं कर पा रहा।
ठाकरे बंधुओं का बीएमसी से दूर होना ‘ब्रांड ठाकरे’ की छवि को गहरा नुकसान पहुँचा रहा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने काम और नेतृत्व से अपनों और विरोधियों दोनों के सामने अपनी क्षमता साबित कर दी है। आपको बता दें, बीजेपी के 89 सीट जीतने और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीट मिलने के साथ ही गठबंधन ने देश के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक 114 सीट का आंकड़ा पार कर लिया।
भाजपा अब महाराष्ट्र में सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन गई है --- लगभग उसी तरह ,जिस तरह कभी कांग्रेस हुआ करती थी --- पवार परिवार का सूर्य अस्ताचल गामी हो चला है , कांग्रेस धुंध में खोई सी है --- मुंबई ठाकरे की है ---अब ऐसा कोई नहीं कह पा रहा है --- ठाकरे बंधु से BMC का दूर जाना…
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) January 16, 2026
टैग्स