होम / सोशल मीडिया / बिहार में पहले चरण का मतदान आज: ऋचा अनिरुद्ध ने की ये अपील
बिहार में पहले चरण का मतदान आज: ऋचा अनिरुद्ध ने की ये अपील
कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जहां 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 122 महिला उम्मीदवार समेत कुल 1,314 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
बिहार में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा जश्न मनाया जा रहा है। सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर और शाम 6 बजे तक चलेगी। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को सलेक्ट करेंगे। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर एक अपील की हैं।
उन्होंने लिखा, बिहार को शहाबुद्दीन जैसे कल और अनंत सिंह जैसे आज को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। हर बाहूबली हर अपराधी को हराना होगा। जाति की आड़ में गैंगस्टर बने शातिर बदमाशों को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना होगा तभी सभी दलों को ये संदेश जाएगा कि साफ छवि वालों को टिकट दिए जाएं। क्या ये संभव है? आपको क्या लगता है?
आपको बता दें, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा। राज्यभर में कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जहां 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 122 महिला उम्मीदवार समेत कुल 1,314 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद होगा।
बिहार को शहाबुद्दीन जैसे कल और अनंत सिंह जैसे आज को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा..हर बाहूबली हर अपराधी को हराना होगा..जाति की आड़ में गैंगस्टर बने शातिर बदमाशों को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाना होगा..तभी सभी दलों को ये संदेश जाएगा कि साफ छवि वालों को टिकट दिए जाएं..क्या ये संभव…
— richa anirudh (@richaanirudh) November 5, 2025
टैग्स