होम / सोशल मीडिया / बिहार एग्जिट पोल: एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान, महागठबंधन पिछड़ता दिखा
बिहार एग्जिट पोल: एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान, महागठबंधन पिछड़ता दिखा
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। 17 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, NDA को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है, जबकि महागठबंधन को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही मंगलवार शाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए। 17 एजेंसियों के संयुक्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बार फिर सत्ता में लौटता दिख रहा है। 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA को औसतन 154 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
वहीं महागठबंधन को सिर्फ 83 सीटों पर सिमटता बताया जा रहा है। बाकी 5 सीटें अन्य दलों के खाते में जा सकती हैं। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो NDA को पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 29 सीटों का फायदा होगा, जबकि महागठबंधन को करीब 27 सीटों का नुकसान झेलना पड़ेगा।
एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा इस बार भी NDA की सबसे बड़ी पार्टी बनी रह सकती है और उसे लगभग 75 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 13 सीटें आने का अनुमान है। वहीं, प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज के लिए शुरुआत अच्छी नहीं दिख रही। उसे महज 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
बिहार में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 121 सीटों पर 65% मतदान, जबकि दूसरे चरण में 68.5% की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई।अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद असली नतीजे सामने आएंगे।
टैग्स