होम / सोशल मीडिया / वक्फ विधेयक पारित होने से अब होंगे बड़े बदलाव : राजीव सचान
वक्फ विधेयक पारित होने से अब होंगे बड़े बदलाव : राजीव सचान
थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कानून विशेष रूप से उन लोगों की मदद करेगा जो लंबे समय से हाशिये पर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
बहुचर्चित वक्फ बिल गुरुवार देर रात संसद से पारित हो गया है। बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संशोधन बिल के संसद में पारित होने को ऐतिहासिक लम्हा बताया। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान का मानना है कि इस बिल के पास होने के तीन बड़े मतलब निकाले जा सकते है।
उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा, भाजपा के 240 सीटों पर सिमटने के बाद भी मोदी सरकार को अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में समस्या नहीं है। विपक्ष के लिए मुसलमानों को बरगलाकर कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना और कठिन होगा। पसमांदा मुस्लिम समाज की अलग सामाजिक समूह के रूप में पहचान बनने का रास्ता खुला है।
आपको बता दें, पीएम ने कहा कि इस बिल का पारित होना हमारे देश में सामाजिक- आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कानून विशेष रूप से उन लोगों की मदद करेगा जो लंबे समय से हाशिये पर हैं।
वक्फ विधेयक पारित होने का मतलब यह भी है..
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) April 3, 2025
- भाजपा के 240 सीटों पर सिमटने के बाद भी मोदी सरकार को अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में समस्या नहीं.
- विपक्ष के लिए मुसलमानों को बरगलाकर कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना और कठिन.
- पसमांदा मुस्लिम समाज की अलग सामाजिक समूह के रूप में पहचान…
टैग्स