होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अवधेश कुमार, महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बड़ा पहलू
इस मसले पर बोले अवधेश कुमार, महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बड़ा पहलू
अस्पताल के चेस्ट विभाग में नौ अगस्त को सेमीनार हॉल के भीतर चिकित्सक का शव पाया गया था जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। सीबीआई ने 14 अगस्त को जांच शुरू की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए बंगाल सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने मामले में CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी। अदालत ने आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने के आदेश दिए।
मामले पर अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने एक टीवी चैनल की डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'उच्चतम न्यायालय के प्रति मेरा सम्मान है लेकिन कोलकाता दुष्कर्म और हत्या मामले में स्वास्थ्यकर्मियों खासकर महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा एक पहलू है। जहां पूरी सरकार अपराधी और माफिया की भूमिका में हो वहां उच्चतम न्यायालय इसके बारे में कुछ न बोले न करे, इससे निराशा होती है।'
आपको बता दें कि अस्पताल के चेस्ट विभाग में नौ अगस्त को सेमीनार हॉल के भीतर चिकित्सक का शव पाया गया था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। कोलकाता पुलिस ने इस घटना के संबंध में अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया और सीबीआई ने 14 अगस्त को जांच शुरू कर दी।
उच्चतम न्यायालय के प्रति मेरा सम्मान है लेकिन कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में स्वास्थ्यकर्मियों खासकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा एक पहलू है। जहां पूरी सरकार अपराधी और माफिया की भूमिका में हो वहां उच्चतम न्यायालय इसके बारे में कुछ न बोले न करे इससे निराशा होती है । https://t.co/MYZ8oh4voQ
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) August 20, 2024
टैग्स सुप्रीम कोर्ट कोलकाता रेप मर्डर केस डॉक्टरों की सुरक्षा सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट