होम / सोशल मीडिया / वोटिंग के एक दिन पहले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, अखिलेश शर्मा ने पूछा ये सवाल!

वोटिंग के एक दिन पहले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, अखिलेश शर्मा ने पूछा ये सवाल!

हाल ही में भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ने वाले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मजेदार बात यह भी रही कि कुछ ही घंटों पहले वो बीजेपी का प्रचार कर रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार को समाप्त गया है। वोटिंग शनिवार यानी कल 5 तारीख को होगी। 8 अक्टूबर को परिणाम सामने आएंगे। हालांकि, विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

हाल ही में भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ने वाले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मजेदार बात यह भी रही कि कुछ ही घंटों पहले वो बीजेपी का प्रचार कर रहे थे और वोटिंग के एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने भी इस मसले पर अपने विचार व्यक्त किये।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, आज दोपहर एक बजे तक बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे अशोक तंवर एक घंटे बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। अब मतदाता सोच रहे होंगे कि बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने की अशोक तंवर की अपील का क्या करें?

आपको बता दें, पीएम मोदी ने भी हरियाणा के नाम संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि अब से कुछ देर में हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। बीते कुछ दिनों में मैंने पूरे राज्य की यात्रा की है। मैंने लोगों का जो उत्साह देखा है, उसे देखकर मुझे ये पक्का विश्वास है कि हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं।


टैग्स हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
सम्बंधित खबरें

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

17 hours ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

17 hours ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

1 day ago

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

1 day ago

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई

वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago