होम / सोशल मीडिया / दिल्ली विश्विद्यालय में हुआ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव की पुस्तक का विमोचन
दिल्ली विश्विद्यालय में हुआ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव की पुस्तक का विमोचन
कुलपति योगेश सिंह ने कहा, हर किसी को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्र के हित के लिए चिंता को दर्शाती है और देशभक्ति को बढ़ावा देती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव की पुस्तक 'मोदी वर्सेज खान मार्केट गैंग' का दिल्ली विश्विद्यालय में विमोचन हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने कहा, हर किसी को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्र के हित के लिए चिंता को दर्शाती है और देशभक्ति को बढ़ावा देती है।
मैं अक्सर दिल्ली विश्वविद्यालय में कहता हूं कि हमारी शिक्षा प्रणाली और विश्वविद्यालयों की भूमिका देशभक्ति को बढ़ावा देना है। राष्ट्र के प्रति प्रेम पैदा करना हमारा मौलिक कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन सचिव शिव प्रकाश और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा सहित भाजपा नेता शामिल हुए।
भाजपा नेता ज्योति मिर्धा ने कार्यक्रम में पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, कि पीएम मोदी की यात्रा किसी क्रांति से कम नहीं थी और हम जैसे लोगों ने इस क्रांति में योगदान दिया है। उन्हें हराने के लिए बड़े पैमाने पर किए गए प्रयासों के बावजूद, जनता ने उन्हें चुना। अशोक श्रीवास्तव ने कहा, ‘खान मार्केट गैंग’, मोदी सरकार के आलोचकों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द अब दिल्ली से न्यूयॉर्क तक फैल गया है और मोदी भारत के प्रतीक हैं।
टैग्स