होम / सोशल मीडिया / पीएम मोदी की रैली को लेकर प्रशांत भूषण के ट्वीट पर अशोक श्रीवास्तव ने यूं दिया करारा जवाब
पीएम मोदी की रैली को लेकर प्रशांत भूषण के ट्वीट पर अशोक श्रीवास्तव ने यूं दिया करारा जवाब
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने बाकी हैं और चुनाव आयोग किसी भी दिन तारीखों का ऐलान कर सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वर्तमान में सोशल मीडिया के समय में देखने में आया है कि 'फेक न्यूज' का प्रसार तुरंत हो रहा है। ऐसा ही एक वाकया वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के साथ हुआ, जिस पर उन्हें वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने 'करारा जवाब' दिया।
दरअसल, प्रशांत भूषण ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'प्रधानमंत्री की गुजरात में विशाल चुनावी रैली। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक!' उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में खाली कुर्सी दिखाई दे रही हैं। उनके इस ट्वीट पर 'डीडी न्यूज' के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट करते हुए करारा जवाब दिया।
अशोक श्रीवास्तव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अच्छे से अच्छा वकील भी जब नफरती हो जाता है तो सामान्य समझ खो बैठता है। प्रशांत भूषण जी कुर्सियां खाली हैं तो स्टेज भी खाली है। टीवी पर रिपीट टेलीकास्ट चल रहा है। क्यों इस उम्र में बेइज्जती करा रहे हो।' दरअसल, इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि स्टेज पर किसी भी नेता का भाषण नहीं चल रहा है।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने बाकी हैं और चुनाव आयोग किसी भी दिन तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी बीच सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं रखी है। स्थानीय नेताओं के अलावा पीएम मोदी भी लगातार गुजरात दौरे पर हैं।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी इस बार पूरे जोर-शोर से मैदान में है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल भी लगातार अपनी पार्टी की जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं और जनसभाएं कर रहे हैं। अशोक श्रीवास्तव द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
अच्छे से अच्छा वकील भी जब नफरती हो जाता है तो सामान्य समझ खो बैठता है।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) October 10, 2022
प्रशांत भूषण जी कुर्सियां खाली हैं तो स्टेज भी खाली है। टीवी पर रिपीट टेलीकास्ट चल रहा है। क्यों इस उम्र में बेइज्जती करा रहे हो ! https://t.co/HKIhe9zn74
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया गुजरात अशोक श्रीवास्तव प्रशांत भूषण मीडिया न्यूज़ ट्विटर न्यूज़ पीएम मोदी की रैली पत्रकार अशोक श्रीवास्तव