होम / सोशल मीडिया / अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात
अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात
हरियाणा चुनाव, कांग्रेस और आप अलग-अलग मैदान में और बीजेपी को कांग्रेस के वोट बैंक में छेद करने वाले का इंतजार। केजरीवाल को जमानत।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार (13 सितंबर) शाम करीब 6.15 बजे तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। वे 177 दिन बाद जेल से निकले। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में केजरीवाल को जमानत दी थी।
अदालत ने जमानत के लिए वही शर्तें लगाई हैं, जो ED केस में बेल देते वक्त लगाई गई थीं। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा, राजनीति में समय बड़ा महत्वपूर्ण होता है।
आज ‘आप’ खुलकर खुशी मना रही है और बीजेपी चुपके-चुपके मना रही होगी। कांग्रेस की नींद उड़ गई होगी। हरियाणा चुनाव, कांग्रेस और आप अलग-अलग मैदान में और बीजेपी को कांग्रेस के वोट बैंक में छेद करने वाले का इंतजार। केजरीवाल को जमानत।
आपको बता दें कि केजरीवाल के खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ED और CBI) ने केस दर्ज किया है। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। AAP ने इस फैसले को सत्य की जीत बताया है। शराब नीति केस में एन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने उन्हें 21 मार्च को अरेस्ट किया था। बाद में 26 जून को CBI ने उन्हें जेल से हिरासत में लिया था।
राजनीति में समय बड़ा महत्वपूर्ण होता है. आज ‘आप’ खुल कर ख़ुशी मना रही है और बीजेपी चुपके-चुपके मना रही होगी. कांग्रेस की नींद उड़ गई होगी. हरियाणा चुनाव, कांग्रेस और आप अलग-अलग मैदान में और बीजेपी को कांग्रेस के वोट बैंक में छेद करनेवाले का इंतज़ार. केजरीवाल को ज़मानत. https://t.co/iRoTez6UXt
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) September 13, 2024
टैग्स