होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर सरकार से बोले अमिताभ अग्निहोत्री- बहुत हुआ जनजागरण, अब कानून लाओ
इस मामले पर सरकार से बोले अमिताभ अग्निहोत्री- बहुत हुआ जनजागरण, अब कानून लाओ
हमारी आबादी चीन से करीब 30 लाख ज्यादा है और इसी के साथ ही भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क बन गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के हवाले से एक ऐसी खबर आई है, जिस पर कोई भी देशवासी खुश नहीं होगा। दरअसल, यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। यानी हमारी आबादी चीन से करीब 30 लाख ज्यादा है और इसी के साथ ही भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क बन गया है।
यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है, जब संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा एकत्र करना और जारी करना शुरू किया था।
चीन में 1950 के बाद से जन्म दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले साल इसमें कमी आई थी। 2021 में चीन की जन्म दर 7.52% थी। यह 2022 में घटकर 6.77% हो गई। इस आकंड़े के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सरकार से गुहार लगाई है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, आबादी को लेकर अब एक कड़ा कानून बनना ही चाहिए। बिना किसी किंतु -परंतु के जो सब पर यथावत लागू हो। हर धर्म और जाति पर, बहुत हो लिया जनजागरण,अब कानून चाहिए। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और खुद पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है।
आपको बता दें, UNFPA की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में है, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग में, 26 प्रतिशत 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत है।
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
आबादी को लेकर अब एक कड़ा कानून बनना ही चाहिए ---- बिना किसी किंतु -परंतु के --- जो सब पर यथावत लागू हो ---हर धर्म और जाति पर ---बहुत हो लिया जनजागरण ,अब कानून चाहिए ---@narendramodi @PMOIndia
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) April 20, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर पीएम मोदी चीन अमिताभ अग्निहोत्री भारत की जनसंख्या चीन की आबादी