होम / सोशल मीडिया / राणा यशवंत के इस ट्वीट पर बोले आलोक मेहता, समय रहते क्यों नहीं चेते?
राणा यशवंत के इस ट्वीट पर बोले आलोक मेहता, समय रहते क्यों नहीं चेते?
दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति का एक अन्य कारण बाढ़ क्षेत्र का अतिक्रमण है जिससे पानी गुजरने के लिए बहुत कम जगह बचती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हैं। नदी के किनारे बस्तियों में अभी भी जल संकट बरकरार है। इसी के साथ आईटीओ, लाल किला, और रिंग रोड पर भी पानी का कब्जा नजर आ रहा है।
दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति का एक अन्य कारण बाढ़ क्षेत्र का अतिक्रमण है जिससे पानी गुजरने के लिए बहुत कम जगह बचती है। बाढ़ के मैदानों पर निर्माण और अतिक्रमण के कारण ही दिल्ली को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ा है।
इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली में यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ से हालात बहुत बुरे हैं। जो भी है सब डूबा हुआ है और लोगों को निकालना एक बड़ा चैलेंज है। जो निकल गए वे कहा रहें, क्या खायें, ये अलग मुसीबत है।
उनके इस ट्वीट पर पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने रिप्लाई कर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने राणा यशवंत के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, यमुना किनारे और सूखी रहने पर अंदर तक रहने वाले लोगों को हर साल निकलना होता है।
इस बार दो हफ्ते से चेतावनी थी पर सीएम केजरीवाल की सरकार ने इन लोगों की कभी सहायता नहीं की और अब वर्षा और बाढ़ पर आंसू बहा रहे। यमुना में इतने अंदर तक रहने की अनुमति केवल क्यों? पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
यमुना किनारे और सुखी रहने पर अंदर तक रहने वाले लोगों को हर साल निकलना होता है । इस बार दो हफ़्ते से चेतावनी थी । पर @ArvindKejriwal की सरकार ने इन लोगों की कभी सहायता नहीं की । अब वर्षा और बाढ़ पर आंसू बहा रहे । यमुना में इतने अंदर तक रहने की अनुमति केवल क्यों ?@LtGovDelhi
— Alok Mehta (@alokmehtaeditor) July 14, 2023
टैग्स आलोक मेहता राणा यशवंत लाल किला आईटीओ यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर देश की राजधानी नई दिल्ली पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता