होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अखिलेश शर्मा, बीजेपी के दक्षिण में कांग्रेस से अधिक लोकसभा सांसद
इस मसले पर बोले अखिलेश शर्मा, बीजेपी के दक्षिण में कांग्रेस से अधिक लोकसभा सांसद
बीजेपी हाल तक कर्नाटक में सरकार चला रही थी और अभी पुड्डेचरी में गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण भारत के गेटवे कहे जाने वाले राज्य तेलंगाना को छोड़कर कांग्रेस पार्टी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार गंवानी पड़ी। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने के आंकड़े जुटाकर दक्षिण भारत के राज्यों में एक संजीवनी के तौर पर बड़ी सफलता मान रही है।
कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे में उत्तर बनाम दक्षिण की लड़ाई को भी हवा देते हुए नजर आ रहे हैं। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के कुछ नेता दक्षिण बनाम उत्तर की बहस को हवा दे रहे हैं।
पहली बात तो यह कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को यह बहस शोभा नहीं देती। एक ऐसी पार्टी जो अभी तक राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शासन में थी और हिमाचल प्रदेश में सत्ता में है। दूसरी बात यह है कि बीजेपी के दक्षिण भारत में कांग्रेस से अधिक लोक सभा सांसद हैं।
कर्नाटक और तेलंगाना को मिलाकर बीजेपी के 29 लोक सभा सांसद हैं जबकि कांग्रेस के केरल में 15, तमिलनाडु में 8, तेलंगाना में 3 और कर्नाटक तथा पुड्डुचेरी में एक-एक सांसद मिलाकर कुल 28 सांसद हैं। बीजेपी हाल तक कर्नाटक में सरकार चला रही थी और अभी पुड्डेचरी में गठबंधन सरकार का हिस्सा है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उसे अभी तक नौ सीटें और 13.78% वोट मिले हैं।
तीन हिन्दी भाषी राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के कुछ नेता दक्षिण बनाम उत्तर की बहस को हवा दे रहे हैं। पहली बात तो यह कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को यह बहस शोभा नहीं देती। एक ऐसी पार्टी जो अभी तक राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शासन में थी और हिमाचल प्रदेश में सत्ता में…
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) December 3, 2023
टैग्स