होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अजय कुमार, जेडीयू के कई सीनियर नेताओं की नींद हराम
इस मसले पर बोले अजय कुमार, जेडीयू के कई सीनियर नेताओं की नींद हराम
एक और राजनीतिक परिवार का उदय। नीतीश के एकलौते बेटे निशांत कुमार का सक्रिय राजनीति में होली के बाद आने की ख़बर से जेडीयू के कई सीनियर नेताओं की नींद हराम हो रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में जल्द एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक राजनीति से दूर रहे वाले निशांत की सक्रिय राजनीति में आने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हो रही है।
वही वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार और लालू यादव के दिन लद जाएंगे। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर लिखा, एक और राजनीतिक परिवार का उदय। नीतीश के एकलौते बेटे निशांत कुमार का सक्रिय राजनीति में होली के बाद आने की ख़बर से जेडीयू के कई सीनियर नेताओं की नींद हराम हो रही है।
क्या ये अपने दम पर बीजेपी के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार बनाने कि कोशिश का कारण बन सकेगा? महीने भर का इंतज़ार करें। कुल मिला कर 2025 विधानसभा चुनावों में बिहार की राजनीति में पीढ़ी परिवर्तन पूरा हो जायेगा। लालू - नीतीश का जमाना लद जायेगा।
35 साल इन दोनों नेताओं ने बिहार की कुंडली पर ग्रहण लगा रखा है। कुंडली में दशा बदलने के साथ उम्मीद है बिहार की दिशा भी बदलेगी। कांग्रेस की तरह बीजेपी भी, बिहार में हमेशा सहयोगी दल की भूमिका में ही रहेगी।
दोनों पार्टियों में से किसी के पास, कोई सीएम पद का उम्मीदवार नही है, ना होने की संभावना दिखती है। आपको बता दें, हाल ही में निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृहनगर बख्तियारपुर गए थे।
एक और राजनीतिक परिवार का उदय…. @NitishKumar के एकलौते बेटे Nishant Kumar का सक्रिय राजनीति में होली के बाद आने कि ख़बर से @Jduonline के कई senior नेताओं कि नींद हराम हो रही है।
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) January 27, 2025
क्या ये अपने दम पर बीजेपी के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार बनाने कि कोशिश का कारण बन सकेगा ?
महीने भर… pic.twitter.com/LGWPymZhFu
टैग्स