होम / सोशल मीडिया / अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की धड़कन: विक्रांत गुप्ता
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की धड़कन: विक्रांत गुप्ता
आज एक बात फिर साबित हो गई। चारों ओर विकेट गिरते रहे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने दिखा दिया कि वह टीम इंडिया की टी20 धड़कन हैं, एक सच्चे सितारे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से हार गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 68 रन की जुझारू पारी खेली। इस बीच वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने भी अभिषेक शर्मा की इस पारी की तारीफ़ की।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट करते हुए लिखा, आज एक बात फिर साबित हो गई। चारों ओर विकेट गिरते रहे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने दिखा दिया कि वह टीम इंडिया की टी20 धड़कन हैं, एक सच्चे सितारे हैं। हालांकि, थोड़ा अचरज जरूर हुआ कि जब भारत की पारी में केवल 9 गेंदें बची थीं, तब भी उन्हें सिर्फ 37 गेंदें ही खेलने का मौका मिला।
आपको बता दें, अभिषेक ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, चुनौती यह है कि मेरी तरह कई खिलाड़ियों का यहां यह पहला दौरा है। हमें अतिरिक्त उछाल और गति के बारे में पता था, लेकिन फिर भी उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसने हमें हैरान कर दिया।
One thing that got reinforced today, with all those wickets falling around him, Abhishek Sharma is a star, the T20 pulse of Team India.
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) October 31, 2025
Little surprised though that he got to play just 37 deliveries even though just nine of the allotted 120 balls were left in India’s innings…
टैग्स