होम / सोशल मीडिया / हिमाचल प्रदेश में 6 कांग्रेसी विधायक अयोग्य घोषित, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात
हिमाचल प्रदेश में 6 कांग्रेसी विधायक अयोग्य घोषित, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और कुछ सवाल खड़े किए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद से इन विधायकों की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। इन छह कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ यह फैसला पार्टी द्वारा जारी किए गए व्हिप को ना मानने की वजह से लिया गया है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और कुछ सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, 'क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश स्पीकर ने अयोग्य घोषित कर दिया। हिमाचल में विधानसभा की ताकत घटकर 62 हो गई है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस उन 34 विधायकों का समर्थन बरकरार रख सकती है जो राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के साथ खड़े थे? क्या 6 विधायक अपनी मर्जी से काम कर रहे थे? क्या वे अब अदालत जाएंगे और अयोग्यता को चुनौती देंगे? पिक्चर अभी बाकी है।'
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद से ही हिमाचल प्रदेश में सियासी गहमा गहमी तेज हुई है। कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने साफ किया था कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।
Breaking: 6 Cong MLAs who cross voted are disqualified by Himachal Pradesh speaker . Strength of assembly in Himachal comes down to 62. Qs is: can Cong retain support of the 34 MLAs who stood by the party during the Rajya Sabha elections? Were 6 MLAs operating on their own? Will…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) February 29, 2024
टैग्स हिमाचल प्रदेश की राजनीति