होम / रेडियो / 'पॉकेट एफएम' ने इस बड़े पद पर सुयोग गोथी को किया नियुक्त
'पॉकेट एफएम' ने इस बड़े पद पर सुयोग गोथी को किया नियुक्त
'पॉकेट एफएम' (Pocket FM) ने सुयोग गोथी को वाइस प्रेजिडेंट व इंडिया कंट्री हेड के तौर पर नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'पॉकेट एफएम' (Pocket FM) ने सुयोग गोथी को वाइस प्रेजिडेंट व इंडिया कंट्री हेड के तौर पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में सुयोग कंपनी के को-फाउंडर्स रोहन नायक और निशांत केएस के साथ मिलकर काम करेंगे और इंडिया में कंपनी के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सुयोग विविध अनुभव के साथ पॉकेट एफएम में शामिल हुए हैं, उन्होंने पहले 'फोनपे' (PhonePe) में काम किया था, जहां उन्होंने आखिरी बार मर्चेंट लेंडिंग डिवीजन का नेतृत्व किया था। सुयोग ने PhonePe के UPI पेमेंट बिजनेस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बिजनेस को बड़े पैमाने पर लॉन्च कर और उसे मैनेज कर अपने नेतृत्व और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
पॉकेट एफएम में शामिल होने के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए सुयोग गोथी ने कहा कि मैं पॉकेट एफएम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। पॉकेट एफएम एक ऐसी कंपनी है जो वास्तव में ऑडियो एंटरटेनमेंट में क्रांति ला रही है। मैं अपने मिशन को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और देश भर की विविध ऑडियो लैंडस्केप में वॉयस को सशक्त बनाने के लिए तत्पर हूं।
पॉकेट एफएम के को-फाउंडर व सीओओ निशांत केएस ने नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें पॉकेट एफएम परिवार में सुयोग गोथी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनका बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड और रणनीतिक दृष्टि विस्तार और नवाचार के लिए हमारे लक्ष्यों के साथ सहजता से मेल खाती है। हमें विश्वास है सुयोग भारत में पॉकेट एफएम की सफलता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
टैग्स पॉकेट एफएम सुयोग गोथी