होम / रेडियो / मंजरी फाउंडेशन जल्द लॉन्च करेगा ऑनलाइन रेडियो, पत्रकार विजय रावत ने संभाली कमान
मंजरी फाउंडेशन जल्द लॉन्च करेगा ऑनलाइन रेडियो, पत्रकार विजय रावत ने संभाली कमान
पत्रकार विजय रावत ने अपनी नई पारी मंजरी फाउंडेशन के साथ शुरू की है, जहां उन्हें स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन एंड नेटवर्किंग का हेड बनाया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पत्रकार विजय रावत ने अपनी नई पारी मंजरी फाउंडेशन के साथ शुरू की है, जहां उन्हें स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन एंड नेटवर्किंग का हेड बनाया गया है। वैसे जनवरी में ही उन्होंने तीन महीने के असाइनमेंट पर मंजरी फाउंडेशन जॉइन कर लिया था, लेकिन एक अप्रैल से पूरी तरह से उन्होंने मंजरी फाउंडेशन की कोर टीम के सदस्य के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। यही नहीं जल्द ही मंजरी फाउंडेशन ऑनलाइन रेडियो लॉन्च करने जा रही है, जिसकी पूरी कमान विजय रावत को सौंपी गई है और इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है और इंटरव्यू भी शुरू हो चुके हैं।
मंजरी फाउंडेशन जॉइन करने से पहले विजय रावत ‘जी मीडिया’ में बतौर मल्टीमीडिया हेड कार्यरत्त थे, जहां से उन्होंने दिसंबर में ही इस्तीफा दे दिया था। जी से पहले ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन में भी वो कार्य कर चुके हैं जो कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखी पुस्तक ‘मन की बात’ और ‘एग्जाम वारियर्स’ का टेक्नोलॉजी पार्टनर भी है।
साथ ही विजय रावत ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ और ‘जनसंदेश टीवी’ में आउटपुट हेड भी रह चुके हैं और बॉलीवुड चैनल ‘लहरें’ में बतौर सीनियर प्रड्यूसर काम कर चुके हैं। इसके अलावा ‘सहारा टीवी’ और ईटीवी में भी वो काम कर चुके हैं।
विजय रावत ने अपनी मास्टर डिग्री ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में माखनलाल चतुर्वेदी से की है और बेचलर डिग्री जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में दिल्ली विश्वविद्यालय से की है।
टैग्स पत्रकार रेडियो vijay rawat मंजरी फाउंडेशन विजय रावत