होम / रेडियो / ‘Ishq FM’ ने आलोक सक्सेना को नियुक्त किया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर

‘Ishq FM’ ने आलोक सक्सेना को नियुक्त किया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर

आलोक सक्सेना को मीडिया ऐडवर्टाइजिंग सेल्स में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

हाल ही में ‘मनोरंजन मीडिया ग्रुप’ (Manoranjan Media) के स्वामित्व में आए ‘इश्क एफएम’ (Ishq FM) ने आलोक सक्सेना को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। यह नेतृत्व परिवर्तन ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप से ‘इश्क एफएम’ के अधिग्रहण के बाद हुआ है और इसे चैनल के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

आलोक सक्सेना को मीडिया ऐडवर्टाइजिंग सेल्स में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने ‘रेड एफएम’ (Red FM) जैसी प्रमुख मीडिया कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जहां उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने और मार्केट में मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। माना जा रहा है कि उनका यह अनुभव ‘इश्क एफएम’ के संचालन और कार्यक्रमों को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा।

आलोक सक्सेना की नियुक्ति के बारे में ‘मनोरंजन टीवी’ ग्रुप के डायरेक्टर साहिब चोपड़ा ने कहा, ‘इश्क एफएम के ज़रिए हमारा उद्देश्य बेहतरीन रेडियो अनुभव देना है। इस विजन को और मजबूत करने के लिए हमने आलोक सक्सेना को जोड़ा है, जिन्हें रेडियो इंडस्ट्री में करीब 30 वर्षों का अनुभव है। उनका आना इस बात का संकेत है कि हम इस क्षेत्र में वाकई कुछ नया और बड़ा करने के इरादे से आए हैं। अब तो बस यही कहना है—डू द इश्क, बेबी!’

वहीं, आलोक सक्सेना का इस बारे में कहना है, ’हम शानदार म्यूजिक और बेहतरीन रेडियो कंटेंट के जरिये कुछ नया देने की कोशिश करेंगे। मेरा मानना है कि भारत में रेडियो माध्यम की काफी संभावनाएं हैं, खासतौर पर तब जब इसे रचनात्मक रूप से श्रोताओं की पसंद और जरूरतों से जोड़ा जाए।’

बता दें कि ‘इश्क एफएम’ का अधिग्रहण ’मनोरंजन मीडिया’ ग्रुप द्वारा इसी साल की शुरुआत में पूरा किया गया था। इस डील में मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में 104.8 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित होने वाले तीन एफएम स्टेशन शामिल थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2025 में रेडियो विज्ञापन खर्च 2,515 करोड़ रुपये पर पहुंचा: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, साल 2025 में रेडियो विज्ञापन में हल्की-फुल्की बढ़त दर्ज की गई।

30 minutes ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 days ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

44 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

57 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago