होम / रेडियो / 33% रेडियो श्रोताओं के दैनिक मनोरंजन का स्रोत है एफएम रेडियो: स्टडी
33% रेडियो श्रोताओं के दैनिक मनोरंजन का स्रोत है एफएम रेडियो: स्टडी
रेडियो एक ऐसा पसंदीदा माध्यम है, जिसका ज्यादातर उपयोग घर पर किया जाता है और 10 में से 7 रेडियो भारतीय श्रोता प्रतिदिन 30 मिनट से 2 घंटे तक रेडियो सुनते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
रेडियो एक ऐसा पसंदीदा माध्यम है, जिसका ज्यादातर उपयोग घर पर किया जाता है और 10 में से 7 रेडियो भारतीय श्रोता प्रतिदिन 30 मिनट से 2 घंटे तक रेडियो सुनते हैं। एक स्टडी से इस बात का पता चला है।
'टोलुना' (www.toluna.com - एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी जो वास्तविक समय में अंतर्दृष्टि और सर्वेक्षण प्रदान करती है) के एक हालिया स्टडी ने छोटे स्टेशनों (टियर II और III वाले बाजार) वाले स्थानों में भारतीय श्रोताओं की रेडियो खपत के बारे में जानकारी दी है।
यह स्टडी 30 टियर II और टियर III वाले भारतीय बाजारों में आयोजित किया गया था, जिसमें पिछले महीने 1200+ से अधिक उत्तरदाताओं (18-50 वर्ष की आयु) के इंटरव्यू लिए गए थे। कुछ बाजार भारत के उत्तर और पश्चिम में थे और उनमें अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, चंडीगढ़, नागपुर, भोपाल, सूरत, लुधियाना, उदयपुर और औरंगाबाद शामिल थे।
स्टडी में उल्लेख किया गया है कि 80% उत्तरदाताओं का दावा है कि वे नियमित रूप से रेडियो सुनते हैं। प्रोफेशनल्स के बीच श्रोताओं की संख्या अधिक है, क्योंकि ऐसा लगता है कि इस कैेटेगिरी में 10 में से 9 लोग रेडियो सुनते हैं। इस कैेटेगिरी के बाद गृहिणियां आती हैं, जबकि छात्र उपरोक्त दो कैटेगरी से कम रेडियो सुनते हैं और यह संख्या 66% है।
टोलुना स्टडी के अनुसार, 33% रेडियो श्रोताओं ने एफएम रेडियो को दैनिक मनोरंजन के लिए पसंदीदा माध्यम के तौर पर जगह दी है, इसके बाद वीडियो/म्यूजिक और स्ट्रीमिंग ऐप्स को स्थान दिया है।
स्टडी के कुछ मुख्य अंश इस प्रकार हैं:
74% रेडियो श्रोता हर सप्ताह तीन दिन से अधिक रेडियो सुनते हैं।
डिसिजन मेकर ग्रुप में प्रत्येक चार में से लगभग एक के लिए रेडियो सुनना दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है।
10 में से 7 रेडियो श्रोता प्रतिदिन 30 मिनट से 2 घंटे तक रेडियो सुनते हैं।
10 में से 6 लोग घर पर रेडियो का इस्तेमाल करते हैं।
टैग्स रेडियो रेडियो एफएम