होम / प्रिंट / अगले महीने मार्केट में दस्तक देगी सोना बहादुर की किताब 'An Invitation To Feast'

अगले महीने मार्केट में दस्तक देगी सोना बहादुर की किताब 'An Invitation to Feast'

‘एलेफ बुक कंपनी’ (Aleph Book Company) द्वारा प्रकाशित सोना बहादुर की इस किताब में संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत और भारतीय व्यंजनों की जानकारी शामिल है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

मुंबई की पत्रकार और ‘बीबीसी गुड फूड इंडिया’ (BBC Good Food India) की पूर्व संपादक सोना बहादुर इस साल जून की शुरुआत में अपनी पहली किताब ‘An Invitation to Feast’ लॉन्च करने जा रही हैं।
‘एलेफ बुक कंपनी’ (Aleph Book Company) द्वारा प्रकाशित इस किताब में संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत और भारतीय व्यंजनों की जानकारी शामिल है।

इस पुस्तक में भारतीय व्यंजनों की कहानियों को 11 लोकप्रिय पकवानों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जो सोना बहादुर की छह वर्षों की देशव्यापी यात्रा पर आधारित हैं।

इस दौरान उन्होंने घरों में खाना बनाने वाले लोगों, प्रतिष्ठित शेफ, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, रेस्टोरेंट संचालकों, ब्लॉगर्स, किसानों और खाद्य उत्पादकों से बातचीत की, जिससे देश के विविध और समृद्ध खाद्य परिदृश्य की गहराई को समझने का अवसर मिला।

सोना बहादुर के लेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं और फूड जर्नलिज्म में शानदार योगदान के लिए उनकी काफी सराहना होती है।

बताया जाता है कि सोना बहादुर की इस किताब में पाठकों को स्वाद, कहानियों, रेसिपीज़ और इतिहास से भरपूर एक समृद्ध अनुभव मिलेगा, जो भारतीय खान-पान परंपरा की विविधता और गहराई को दर्शाता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

14 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

4 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

13 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

11 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago