होम / प्रिंट / वरिष्ठ संपादक आनंद अग्निहोत्री ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर

वरिष्ठ संपादक आनंद अग्निहोत्री ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले आनंद अग्निहोत्री को तमाम प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने का करीब 40 साल का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वरिष्ठ संपादक आनंद अग्निहोत्री ने अब हिंदी दैनिक विश्ववार्ता (Vishwavarta) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने इस अखबार में लखनऊ में न्यूज एडिटर के तौर पर जॉइन किया है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले आनंद अग्निहोत्री को तमाम प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने का करीब 40 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत कानपुर में दैनिक विश्वमित्र के साथ की थी। करीब ढाई साल तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वे दैनिक भास्कर, झांसी चले गए, जहां उन्होंने करीब चार साल अपनी सेवाएं दीं।

इसके बाद आनंद अग्निहोत्री ने दैनिक आज, आगरा के साथ अपना नया सफर शुरू किया। इस अखबार में उन्होंने नौ साल की लंबी पारी खेली और फिर यहां से बाय बोलकर आगरा में ही अमर उजाला के साथ जुड़ गए। अमर उजाला में करीब छह साल तक अपनी प्रतिभा का परिचय देने के बाद आनंद अग्निहोत्री ने दैनिक जागरण का दामन थाम लिया और देहरादून चले गए। इस अखबार में भी वह करीब आठ साल कार्यरत रहे और फिर यहां से अलविदा बोलकर जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ जॉइन कर लिया।

हालांकि, इस अखबार के साथ उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और करीब एक साल बाद ही उन्होंने यहां से छोड़कर दैनिक जनवाणी, मेरठ में बतौर न्यूज एडिटर अपनी नई पारी शुरू की। दैनिक जनवाणी में करीब सात साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब आनंद अग्निहोत्री ने दैनिक विश्ववार्ता के साथ लखनऊ का रुख किया है। समाचार4मीडिया की ओर से आनंद अग्निहोत्री को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

      


टैग्स जनवाणी विश्ववार्ता आनंद अग्निहोत्री
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

6 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

13 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

13 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

13 hours ago