होम / प्रिंट / राम्या सरमा की नई किताब ‘Asha Bhosle: A Life In Music’ 25 मई को होगी लॉन्च

राम्या सरमा की नई किताब ‘Asha Bhosle: A Life in Music’ 25 मई को होगी लॉन्च

यह किताब देश की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में शुमार आशा भोसले के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित अंग्रेजी भाषा में एक जीवनी है, जो उनके संघर्ष, कला और वैश्विक पहचान को विस्तार से प्रस्तुत करती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

प्रसिद्ध लेखिका राम्या सरमा अपनी नई किताब ‘आशा भोसले: ए लाइफ इन म्यूजिक’ (Asha Bhosle: A Life in Music) 25 मई को आधिकारिक रूप से लॉन्च करने जा रही हैं।

यह किताब देश की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में शुमार आशा भोसले के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित अंग्रेजी भाषा में एक जीवनी है, जो उनके संघर्ष, कला और वैश्विक पहचान को विस्तार से प्रस्तुत करती है। इस जीवनी में आशा भोसले के शुरुआती संघर्षों से लेकर एक ग्लोबल म्यूजिक आइकॉन बनने तक के सफर को विस्तार से शामिल किया गया है। 

उनकी जादुई व मखमली आवाज ने सात दशकों से भी अधिक समय तक लाखों दिलों को छुआ है और यह जीवनी उनके जीवन, कला और बेमिसाल संगीत यात्रा को एक प्रेरक और भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत करती है। संगीत प्रेमियों और जीवनी साहित्य के पाठकों के लिए यह किताब एक अनमोल उपहार है।

यह बुक 'मंजुल' (Manjul) की डिवीजन 'amaryllis' द्वारा प्रकाशित की गई है। किताब की आधिकारिक लॉन्चिंग के अवसर पर एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें संगीत जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां, आलोचक और आशा भोसले की कला के प्रशंसक भाग लेंगे। 

इस बुक लॉन्चिंग के बारे में राम्या सरमा का कहना है, ‘यह किताब कुछ समय पहले बहुत प्यार और मेहनत से लिखी गई थी। अब जब यह प्रकाशित हो रही है, तो एक सुकून का अहसास हो रहा है कि यह कार्य पूरा हुआ। लेकिन स्वाभाविक रूप से थोड़ी घबराहट भी है, क्योंकि यह नहीं पता कि इसे पाठकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।’

बता दें कि राम्या सरमा एक प्रतिष्ठित लेखिका और पत्रकार हैं, जो भारतीय कला पत्रकारिता की दुनिया में एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने वर्षों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पब्लिकेशंस के लिए लेखन किया है। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और संवेदनशील लेखन शैली उन्हें एक विशिष्ट पहचान देती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

10 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

4 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

10 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

8 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago