होम / प्रिंट / प्रिंट मीडिया खत्म नहीं हो रहा, बल्कि अधिक महत्वपूर्ण बनता जा रहा है: एमवी श्रेयम्स कुमार

प्रिंट मीडिया खत्म नहीं हो रहा, बल्कि अधिक महत्वपूर्ण बनता जा रहा है: एमवी श्रेयम्स कुमार

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) के अध्यक्ष एमवी श्रेयम्स कुमार ने कहा कि प्रिंट मीडिया समाप्त होने की ओर नहीं बढ़ रहा, बल्कि यह मीडिया मिक्स का एक अधिक मूल्यवान और अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

दिल्ली में 8 अगस्त को आयोजित इंडियन मैगजीन कांग्रेस 2025 में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) के अध्यक्ष एमवी श्रेयम्स कुमार ने कहा कि प्रिंट मीडिया समाप्त होने की ओर नहीं बढ़ रहा, बल्कि यह मीडिया मिक्स का एक अधिक मूल्यवान और अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा, “प्रिंट कहीं गायब नहीं हो रहा है। बल्कि यह इंटीग्रेटेड मार्केटिंग रणनीतियों के जरिए नए रूपों को अपनाते हुए विकसित हो रहा है।” कुमार ने जोर देकर कहा कि आज भी प्रिंट का फोकस, भावनात्मक जुड़ाव और विश्वसनीयता अद्वितीय है। उन्होंने कहा, “प्रिंट वह भरोसा, फोकस, ध्यान और भावना देता है, जो स्क्रीन कभी नहीं दे सकती।” 

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि डिजिटल माध्यम तत्काल पहुंच और सटीक टार्गेटिंग की क्षमता रखता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने प्रिंट में लोगों के विश्वास को प्रमुखता दी। उन्होंने केरल का एक उदाहरण साझा किया, जहां एक फीचर स्टोरी को पाठकों ने असली ख़बर समझ लिया। उन्होंने कहा, “जो कुछ भी प्रिंट में छपता है, उस पर लोग भरोसा करते हैं। अगर वही बात डिजिटल पर आती, तो शायद किसी ने उस पर ध्यान भी नहीं दिया होता।”

श्रेयम्स कुमार ने एक अहम आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि एक औसत पाठक प्रिंट पब्लिकेशन पर 20 मिनट से ज्यादा समय बिताता है, जबकि डिजिटल कंटेंट पर यह समय पांच मिनट से भी कम होता है। उनके मुताबिक, यह दर्शाता है कि प्रिंट एक टिकाऊ और संवेदनात्मक अनुभव प्रदान करता है।

उन्होंने एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि प्रिंट विज्ञापन डिजिटल की तुलना में 20% अधिक मोटिवेशन और ब्रांड रिकॉल उत्पन्न करते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब प्रिंट और डिजिटल को मिलाकर विज्ञापन किया जाता है, तो उसकी प्रभावशीलता चार गुना तक बढ़ जाती है।

QR कोड जैसे टूल्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये माध्यमों के बीच की खाई को पाट सकते हैं। साथ ही उन्होंने मार्केट एक्सपर्ट्स से आग्रह किया कि वे प्रिंट को डिजिटल के पूरक के रूप में देखें, न कि केवल एक अलग माध्यम के रूप में। उन्होंने कहा, “स्मार्ट मार्केटर्स प्रिंट की अनूठी भूमिका को इंटीग्रेटेड कैंपेन में समझते हैं और उसका इस्तेमाल उसी दृष्टिकोण से करते हैं।”

श्रेयम्स कुमार ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस की ONDC और प्रसार भारती वेब OTT के साथ साझेदारी का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दिखाता है कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग प्रिंट मैगजीन की बिक्री बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “यह इस बात का आदर्श उदाहरण है कि कैसे डिजिटल को समझदारी से प्रयोग में लाकर प्रिंट को मजबूत किया जा सकता है।”

अपनी बात समाप्त करते हुए श्रेयम्स कुमार ने कहा, “प्रिंट मैगजींस पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक नवाचारों के मेल से आगे बढ़ रही हैं और अपने पाठकों को दोबारा से जोड़ रही हैं।”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

2 days ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

16 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

17 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

17 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

16 hours ago