होम / प्रिंट / प्रभात खबर के जमशेदपुर संस्करण ने पूरे किए 30 साल
प्रभात खबर के जमशेदपुर संस्करण ने पूरे किए 30 साल
झारखंड के लोकप्रिय हिंदी दैनिक प्रभात खबर ने अपने जमशेदपुर संस्करण के 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
झारखंड के लोकप्रिय हिंदी दैनिक प्रभात खबर ने अपने जमशेदपुर संस्करण के 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह संस्करण 8 सितंबर 1995 को शुरू हुआ था और तब से अब तक यह अखबार क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा का अहम हिस्सा बना हुआ है।
इस संस्करण ने लगातार विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को उजागर किया है और जनता की आवाज बनकर जमशेदपुर की तीन दशकों की प्रगति को दर्ज किया है। शहरी विकास, औद्योगिक वृद्धि और महिला सशक्तिकरण से लेकर खेल, साहित्य और मनोरंजन में शहर की सांस्कृतिक छाप तक प्रभात खबर ने हर उपलब्धि को प्रतिबिंबित किया है।
इस मौके पर प्रकाशन ने अपने पाठकों के प्रति आभार व्यक्त किया और माना कि उन्हीं के भरोसे और समर्थन से यह 30 वर्षों की यात्रा संभव हो पाई।
अखबार के संपादकीय में लिखा गया, “हमारे पाठकों के स्नेह और विश्वास के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती। हम सभी के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।”
इस उपलब्धि (30 साल पूरे होने) को चिह्नित करते हुए जमशेदपुर संस्करण ने एक बार फिर यह वादा किया कि वह विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और अपने पाठकों के लिए भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहेगा।
टैग्स