होम / प्रिंट / मिड-डे में गौरिश पठारे की वापसी, बने चीफ रेवेन्यू ऑफिसर

मिड-डे में गौरिश पठारे की वापसी, बने चीफ रेवेन्यू ऑफिसर

मिड-डे ने गौरिश पठारे को अपना नया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है। यह उनकी मिड-डे समूह के साथ दूसरी पारी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

मिड-डे ने गौरिश पठारे को अपना नया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है। यह उनकी मिड-डे समूह के साथ दूसरी पारी है। इससे पहले, वर्ष 2007 में वह संगठन में नेशनल सेल्स हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अपने नए कार्यकाल में पठारे मिड-डे ग्रुप के सभी ब्रैंड्स- मिड-डे, गुजराती मिड-डे और इंकलाब के लिए राजस्व स्रोतों को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह राजस्व वृद्धि की रणनीतियों को दिशा देंगे, चैनल पार्टनरशिप को संभालेंगे और मार्केटिंग, सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, प्राइसिंग और रेवेन्यू मैनेजमेंट जैसे सभी विभागों में समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

गौरिश पठारे का करियर तीन दशकों से अधिक का है और वह मार्केटिंग, मीडिया रणनीति, ब्रैंड प्लानिंग और मीडिया सेल्स के क्षेत्र में गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने एफएमसीजी, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, बीमा, ई-कॉमर्स, टेलीकॉम और मीडिया जैसी विविध इंडस्ट्रीज में कार्य किया है।

मिड-डे से जुड़ने से पहले पठारे कई प्रतिष्ठित संस्थानों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने HIT 95 FM में कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी स्पेशलिस्ट के तौर पर काम किया, साथ ही कोबाल्ट आर्ट्स में डायरेक्टर, अपडेट जिओटारगेट और 361 डिग्री एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजिंग पार्टनर की भूमिका में रहे। इसके अलावा, वह टाइम्स ग्रुप (बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड) और सकाल मीडिया ग्रुप में भी वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे हैं।

पठारे की वापसी के साथ मिड-डे ग्रुप को उनके अनुभव और दृष्टिकोण से नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

1 day ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

12 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

12 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

13 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

11 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

12 hours ago