होम / प्रिंट / The Pioneer के एग्जिक्यूटिव एडिटर बने दीपक कुमार झा

The Pioneer के एग्जिक्यूटिव एडिटर बने दीपक कुमार झा

जाने-माने पत्रकार दीपक कुमार झा को देश के सबसे पुराने समाचार पत्र The Pioneer का एग्जिक्यूटिव एडिटर नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

जाने-माने पत्रकार दीपक कुमार झा को देश के सबसे पुराने समाचार पत्र The Pioneer का एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। The Pioneer की स्थापना वर्ष 1865 में हुई थी।

दीपक कुमार को पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इस नई भूमिका से पहले, उन्होंने The Pioneer में ब्यूरो प्रमुख और मेट्रो एडिटर की जिम्मेदारी निभाई और अपने लंबे करियर का अधिकांश समय इसी समाचार पत्र के साथ बिताया।

उन्होंने दूरदर्शन भारती के साथ भी संक्षिप्त कार्यकाल किया और मुंबई आधारित टैब्लॉइड MiD DAY के दिल्ली संस्करण की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने भारतीय संसद, शिक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, कार्मिक विभाग, और प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से संबंधित घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।

राज्य विधानसभा चुनावों की व्यापक कवरेज के साथ-साथ दीपक कुमार ने 2004 से लेकर 2024 तक सभी लोकसभा आम चुनावों की रिपोर्टिंग की है। प्रदीप कुमार झा की दूरदर्शिता और समझ का ही यह असर था कि सरकार को पिछले साल (2024 लोकसभा चुनावों के दौरान) कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें बदलनी पड़ीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने यह बात समय पर पहचान ली कि लगातार छुट्टियों की वजह से मतदान प्रभावित हो सकता है और उनकी रिपोर्ट के चलते सरकार को परीक्षा की तारीखें बदलनी पड़ीं। 

दीपक कुमार झा ने अपने करियर में कई अहम और ब्रेकिंग खबरें दी, जिनमें से कुछ के चलते उन्हें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से सेंसरशिप का सामना भी करना पड़ा।

उनकी खोजी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वे राज्यसभा की मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और कई सामाजिक संगठनों में मानद सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

2 days ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

16 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

17 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

17 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

16 hours ago