होम / मार्केटिंग / मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन
मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन
मार्केटिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन हो गया है।
Vikas Saxena 2 hours ago
मार्केटिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन हो गया है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है।
उमेश रॉय चौधरी मुंबई 'तरुण भारत' में चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) के पद पर काम कर रहे थे। वह इस भूमिका में तीन साल से ज्यादा समय तक जुड़े रहे और दिसंबर 2022 में कंपनी में शामिल हुए थे।
इससे पहले वह 'सामना ग्रुप' (Saamana Group) के साथ भी काम कर चुके थे। अपने करियर में उन्होंने MediaValueWorks और Sakal Media जैसी कंपनियों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं।
उनके निधन की खबर से मीडिया और मार्केटिंग जगत में शोक की लहर है।
टैग्स