होम / प्रिंट / प्रिंट मीडिया पर पाठकों का भरोसा कायम, 2025 की पहली छमाही में बढ़ा अखबारों का सर्कुलेशन

प्रिंट मीडिया पर पाठकों का भरोसा कायम, 2025 की पहली छमाही में बढ़ा अखबारों का सर्कुलेशन

‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस’ (ABC) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जून 2025 की ऑडिट अवधि में दैनिक अखबारों की प्रसार संख्या यानी सर्कुलेशन में लगातार वृद्धि दर्ज हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

देश में प्रिंट मीडिया के लिए राहत भरी खबर है। ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस’ (ABC) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जून 2025 की ऑडिट अवधि में दैनिक अखबारों की प्रसार संख्या यानी सर्कुलेशन में लगातार वृद्धि दर्ज हुई है। यह बढ़ोतरी बताती है कि डिजिटल दौर की चुनौतियों के बावजूद पाठकों का भरोसा अब भी अखबारों पर कायम है।

इस अवधि में दैनिक अखबारों की औसत योग्य बिक्री (Average Qualifying Sales) 2 करोड़ 97 लाख 44 हजार 148 (29,744,148) प्रतियां रही, जबकि पिछली ऑडिट अवधि (जुलाई-दिसंबर 2024) में यह संख्या 2 करोड़ 89 लाख 41 हजार 876 (28,941,876) प्रतियां थी। यानी इस बार करीब 8 लाख 2 हजार 272 प्रतियों (2.77%) की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह प्रिंट मीडिया सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

यह वृद्धि दर्शाती है कि पाठकों का भरोसा अब भी अखबारों पर बना हुआ है। लोग अखबारों को विश्वसनीय, गहरी जांच-परख के बाद तैयार किए गए समाचारों का भरोसेमंद स्रोत मानते हैं। प्रसार संख्या में बढ़ोतरी यह भी दिखाती है कि समाचार उपभोग और विज्ञापन के लिहाज से अखबार अब भी एक सशक्त माध्यम बने हुए हैं।

‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस’ के महासचिव आदिल कसाद के अनुसार, ‘यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि प्रतिस्पर्धी मीडिया माहौल में भी प्रिंट मी़डिया अपनी पाठक संख्या को बनाए रखने और बढ़ाने में सक्षम है।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

6 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

4 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

4 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

4 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 day ago