होम / प्रिंट / AIM का 'इंडियन मैगजीन कांग्रेस 2025' दिल्ली में आज

AIM का 'इंडियन मैगजीन कांग्रेस 2025' दिल्ली में आज

बहुप्रतीक्षित इंडियन मैगजीन कांग्रेस (IMC) 2025 का आयोजन 8 अगस्त को यानी आज नई दिल्ली के 'दि इम्पीरियल' होटल में सुबह 9:30 से शुरू हो चुका है, जोकि रात 9 बजे तक किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

बहुप्रतीक्षित इंडियन मैगजीन कांग्रेस (IMC) 2025 का आयोजन 8 अगस्त को यानी आज नई दिल्ली के 'दि इम्पीरियल' होटल में सुबह 9:30 से शुरू हो चुका है, जोकि रात 9 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन देशभर के पब्लिशिंग इकोसिस्टम से जुड़े थॉट लीडर्स, पब्लिशर्स, इनोवेटर्स और पॉलिसी मेकर्स को एक मंच पर लाएगा। 

हर साल ऑल इंडिया मैगजीन (AIM) अपने वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम इंडियन मैगजीन कांग्रेस का आयोजन करता है, जो मैगजीन प्रकाशन से जुड़ी बिरादरी को एक साथ जोड़ता है। इसमें पत्रिका संपादकों, प्रकाशकों, मीडिया हाउसेज के डिजिटल हेड्स, पॉलिसी मेकर्स, मीडिया मालिकों, मार्केट एक्सपर्ट्स, मीडिया प्लानर्स, रिसर्चर्स और इंडस्ट्री एनालिस्ट्स की भागीदारी होती है।

इस आयोजन का उद्देश्य विज्ञापन, सब्सक्रिप्शन, कंटेंट और डिजिटल मीडिया के उभरते ट्रेंड्स पर चर्चा करना है।

इस वर्ष की कांग्रेस की थीम है: "The Deep Connect – Building Communities. Nurturing Trust. Re-imagining the Future" (गहराई से जुड़ाव – मिलकर समुदाय गढ़ना, भरोसे को संवारना और भविष्य की नई रूपरेखा तैयार करना)

IMC 2025 की मुख्य झलकियां होंगी:

  • विशेष मुख्य भाषण: अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री; सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री, भारत सरकार द्वारा

  • Waves OTT पर मैगजीन ई-स्टोर का शुभारंभ:  गौरव द्विवेदी, सीईओ, प्रसार भारती द्वारा

  • Magnet (ONDC) – सेलर साइड ऐप की लॉन्चिंग:  विभोर जैन, एक्टिंग सीईओ व सीओओ, ONDC द्वारा

  • Magazimise Awards: पत्रिका प्रकाशकों के साथ साझेदारी में की गई सबसे रचनात्मक और प्रभावशाली विज्ञापन अभियानों को सम्मानित किया जाएगा।

ये लॉन्च भारत में पत्रिका प्रकाशकों के लिए डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी कदम के रूप में देखे जा रहे हैं।

इवेंट में भाग लेने वाले प्रमुख वक्ता:

  1. शशि सिन्हा, सीईओ, IPG Mediabrands India

  2. एम.वी. श्रेयम्स कुमार, प्रेजिडेंट, इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी

  3. प्रसांत कुमार, WPP मीडिया – GroupM

  4. नीरज शर्मा, एमडी – CMT, Accenture

  5. पुनीत कुकरेजा, वाइस प्रेजिडेंट, Times Internet

  6. ऋचा शाह, एडिटर, चंपक

  7. अभिषेक शर्मा, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, हिन्दुस्तान टाइम्स

  8. श्रीनिवासन बी., चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर, आनंद विकटन

  9. अनंत नाथ, एग्जिक्यूटिव पब्लिशर, दिल्ली प्रेस व प्रेजिडेंट, AIM

  10. मनोज शर्मा, सीईओ, मैगजींस, इंडिया टुडे

  11. अनुराग बत्रा, चेयरमैन, BW Businessworld

  12. धवल गुप्ता, डायरेक्टर, CyberMedia

  13. रियाद मैथ्यू, चीफ एसोसिएट एडिटर व डायरेक्टर

  14. गिरीश मल्ल्या, सीओओ, Next Gen Publishing Limited

  15. दीपक भट्ट, सर्कुलेशन डायरेक्टर, इंडिया टुडे 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

2 days ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

16 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

17 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

17 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

16 hours ago