होम / ओटीटी / InMobi से जुड़ीं रेनेटा कृपलानी, मिली यह अहम जिम्मेदारी
InMobi से जुड़ीं रेनेटा कृपलानी, मिली यह अहम जिम्मेदारी
InMobi में रेनेटा कृपलानी (Reneta Kripalani) को मार्केटिंग कम्युनिकेशंस, कंज्यूमर और D2C का ग्लोबल हेड नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
InMobi में रेनेटा कृपलानी (Reneta Kripalani) को मार्केटिंग कम्युनिकेशंस, कंज्यूमर और D2C का ग्लोबल हेड नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी इस नई जिम्मेदारी की जानकारी LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा की।
रेनेटा ने पोस्ट में लिखा, “मैं यह बताते हुए बेहद उत्साहित हूं कि मैंने InMobi में मार्केटिंग कम्युनिकेशंस, कंज्यूमर और D2C की ग्लोबल हेड की भूमिका संभाली है। अब तक के अपने सफर में मैं Unilever के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, Amazon के कंटेंट-कॉमर्स इवॉल्यूशन और Purplle की D2C ब्यूटी ग्रोथ जैसी कुछ अहम बदलावों का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुकी हूं।”
उन्होंने आगे लिखा, “यह InMobi के लिए भी बेहद रोमांचक समय है, भारत का पहला यूनिकॉर्न और मोबाइल विज्ञापन और कॉमर्स का सच्चा पायनियर। मैं इस टीम का हिस्सा बनने को लेकर गर्व महसूस कर रही हूं, खासकर ऐसे समय में जब भविष्य की दिशा तय की जा रही है और असीम संभावनाएं सामने हैं।”
InMobi में शामिल होने से पहले रेनेटा कृपलानी Z47 (पूर्व में Matrix Partners India) में मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में थीं, जहां उन्होंने कंपनी के ब्रैंड विकास, कंटेंट, कम्युनिटी, पीआर और मार्केटिंग कार्यों की रणनीतिक अगुवाई की।
रेनेटा एक अनुभवी ब्रैंड मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं और उन्हें 15 वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने B2B और B2C दोनों तरह के ब्रैंड्स के साथ काम किया है- चाहे वो मास ब्रांड हों, प्रीमियम सेगमेंट या सुपर-प्रीमियम कैटेगरी।
अपने करियर के दौरान उन्होंने Unilever और Ogilvy जैसी बड़ी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं, साथ ही Purplle.com जैसे स्टार्टअप्स के साथ भी उनका जुड़ाव रहा है।
टैग्स