होम / ओटीटी / ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला
ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला
ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 days ago
ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी खुद कपिला ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दी है।
अंकुर इससे पहले JioHotstar में स्पोर्ट्स गेमिफिकेशन (जीतो धन धनाधन) के वाइस प्रेजिडेंट के पद पर काम कर रहे थे। वह इस भूमिका में तीन साल से ज्यादा समय तक रहे।
लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए कपिला ने लिखा कि जियोस्टार के साथ उनका सफर अब खत्म हो रहा है। उन्होंने इस दौर को बेहद खास और यादगार बताया। उन्होंने कहा कि यह सफर जियोसिनेमा से शुरू हुआ और आगे चलकर बहुत खास बन गया। उन्होंने टीम का धन्यवाद किया और आगे की नई शुरुआत को लेकर उत्साह जताया। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “क्योंकि… यह घर वापसी है।”
दरअसल, यह जी ग्रुप के साथ अंकुर कपिला की दूसरी पारी है। इससे पहले वह 14 साल से ज्यादा समय तक जी ग्रुप के साथ जुड़े रहे थे। उनकी आखिरी जिम्मेदारी हेड ब्रैंड सॉल्यूशंस (वेस्ट और साउथ), जी नेटवर्क इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म्स के रूप में थी, जिसे उन्होंने अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक संभाला था।
अब उनकी वापसी को ZEE5 के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, खासकर सेल्स और ब्रैंड रणनीति के लिहाज से।
टैग्स