होम / ओटीटी / JioStar ने लॉन्च किया JioHotstar, भारतीय दर्शकों को मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट

JioStar ने लॉन्च किया JioHotstar, भारतीय दर्शकों को मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट

Viacom18 और Star India के विलय से हाल ही में बना जॉइंट वेंचर JioStar ने अपने नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar के लॉन्च की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

Viacom18 और Star India के विलय से हाल ही में बना जॉइंट वेंचर JioStar ने अपने नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar के लॉन्च की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म JioCinema और Disney+ Hotstar को एक साथ लाकर एक नए एंटरटेनमेंट अनुभव की पेशकश करेगा।

एक प्रेस रिलीज के अनुसार, JioHotstar पर करीब 3 लाख घंटे का एंटरटेनमेंट कंटेंट उपलब्ध होगा, जिसमें लाइव स्पोर्ट्स कवरेज भी शामिल होगा। इसके साथ ही, इस प्लेटफॉर्म पर 50 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचने की क्षमता होगी।

JioHotstar के लॉन्च पर बोलते हुए JioStar में डिजिटल के सीईओ किरण मणि ने कहा, "JioHotstar के केंद्र में एक मजबूत विजन है- हर भारतीय के लिए प्रीमियम एंटरटेनमेंट को सुलभ बनाना। हमारा वादा ‘अनंत संभावनाओं’ का है, जिससे एंटरटेनमेंट अब केवल एक विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सभी के लिए एक साझा अनुभव बन जाएगा। हम AI-संचालित रिकमेंडेशन और 19 से अधिक भाषाओं में स्ट्रीमिंग के जरिए कंटेंट को पहले से कहीं अधिक व्यक्तिगत बना रहे हैं।”

JioHotstar की एक और खासियत यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उनके पसंदीदा शो, मूवीज और लाइव स्पोर्ट्स देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, जो दर्शक बिना किसी रुकावट के एक बेहतर अनुभव चाहते हैं, उनके लिए JioHotstar ने विभिन्न जरूरतों के अनुरूप आकर्षक सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, जिनकी शुरुआत मात्र ₹149 से होगी। मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर आसानी से अपने JioHotstar सब्सक्रिप्शन में ट्रांजिशन कर सकेंगे।

इसके अलावा, JioHotstar ने ‘Sparks’ नामक एक प्रमुख पहल की शुरुआत की है, जिसमें नए और इनोवेटिव कंटेंट फॉर्मेट शामिल होंगे।

JioStar में एंटरटेनमेंट CEO केविन वज ने इस नए लॉन्च पर कहा, "JioHotstar डिजिटल-फर्स्ट एंटरटेनमेंट के लिए एक नई मिसाल कायम कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म इमर्सिव, समावेशी और दर्शकों पर केंद्रित है। हमारे पास अनगिनत एंटरटेनमेंट विकल्प हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य लगातार नए इनोवेशन लाना और कहानी कहने की कला को नए स्तर पर ले जाना है, ताकि हर भारतीय, चाहे वह किसी भी भाषा का हो, अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद ले सके।”

JioHotstar पर ICC टूर्नामेंट्स, IPL, WPL, Indian Street Premier League, BCCI, ICC और स्टेट एसोसिएशन्स के पाथवे इवेंट्स उपलब्ध होंगे। क्रिकेट के अलावा, प्लेटफॉर्म पर Premier League और Wimbledon जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ Pro Kabaddi और ISL जैसी घरेलू लीग्स भी देखी जा सकेंगी।

स्पोर्ट्स के क्षेत्र में JioHotstar की भूमिका पर जोर देते हुए JioStar में स्पोर्ट्स के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, "भारत में खेल सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि जुनून, गौरव और लाखों लोगों को जोड़ने वाला अनुभव है। JioHotstar इस अनुभव को पूरी तरह बदल रहा है, जहां तकनीक, एक्सेस और इनोवेशन को मिलाकर खेल प्रेमियों को एक नई दुनिया में ले जाया जाएगा। चाहे IPL की रोमांचक टक्कर हो, Champions Trophy का हाई-ड्रामा मुकाबला हो या फिर Premier League की धड़कनें बढ़ा देने वाली भिड़ंत, हम दर्शकों को ऐसा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो बिल्कुल स्टेडियम जैसा हो। हमने यह इनोवेशन सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि Coldplay के ‘Music of the Spheres’ लाइवस्ट्रीम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से यह साबित हुआ है कि हम नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार हैं।”

JioHotstar की नई ब्रैंड आइडिंटिटी इसके अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के विजन को दर्शाती है। 

प्रेस रिलीज के अनुसार, "Big Bang’ इस नई डिजिटल एंटरटेनमेंट क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है, जबकि ‘Ripples’ ऊर्जा, परिवर्तन और इनोवेशन को दर्शाते हैं। JioHotstar केवल एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्रैंड्स और ऐडवर्टाइजर्स के लिए भी अपार संभावनाओं का द्वार खोल रहा है। प्लेटफॉर्म के विशाल दर्शक आधार, एडवांस्ड एड फॉर्मेट्स और डेटा-संचालित पर्सनलाइजेशन की मदद से बिजनेस अपने उपभोक्ताओं के साथ पहले से कहीं अधिक गहराई से जुड़ सकते हैं। JioHotstar केवल एंटरटेनमेंट का भविष्य नहीं गढ़ रहा, बल्कि यह ऑडियंस, क्रिएटर्स और ब्रैंड्स के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।"


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026

प्राइम वीडियो व एमेजॉन MGM स्टूडियोज में चंद्रू लक्ष्मीनारायणन को मिली नई जिम्मेदारी

प्राइम वीडियो और एमेजॉन MGM स्टूडियोज ने अपनी लीडरशिप टीम में एक अहम बदलाव किया है। कंपनी में लंबे समय से जुड़े चंद्रू लक्ष्मीनारायणन को अब एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

27 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

40 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

49 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

58 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago