होम / ओटीटी / अब नहीं आएगा बिग बॉस ओटीटी का सीजन-4, क्रिएटर ने बतायी वजह
अब नहीं आएगा बिग बॉस ओटीटी का सीजन-4, क्रिएटर ने बतायी वजह
'बिग बॉस ओटीटी' के फैंस के लिए बुरी खबर है। अब इसका चौथा सीजन नहीं आने वाला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
'बिग बॉस ओटीटी' के फैंस के लिए बुरी खबर है। अब इसका चौथा सीजन नहीं आने वाला है। लंबे समय से चर्चा थी कि शो का डिजिटल वर्जन बंद हो सकता है और अब इसे शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने खुद कंफर्म कर दिया है।
ऋषि नेगी ने 'स्क्रीन' से बातचीत में बताया कि, “हमने पिछले साल हिंदी वर्जन के साथ डिजिटल फर्स्ट अप्रोच अपनाई थी। इसका मतलब है कि शो पहले जियो हॉटस्टार पर आता है और फिर टीवी पर दिखाया जाता है। दूसरी भाषाओं में हम सिंक में दिखाते हैं। मुझे लगता है OTT और टीवी दोनों का अलग मार्केट है। लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। मेरी मां तो सिर्फ टीवी पर ही बिग बॉस देखती हैं। कई लोग शो को फिक्स टाइम पर देखते हैं। इससे हमें अलग-अलग तरह के दर्शक मिलते हैं।”
सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स को लगता है कि हिंदी बिग बॉस के दो अलग वर्जन चलाने की अब जरूरत नहीं है। टीवी और ओटीटी दोनों पर शो स्ट्रीम होता है और फॉर्मेट लगभग एक जैसा है। इसलिए अलग से सिर्फ ओटीटी वर्जन चलाना अब सही नहीं रहेगा। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार दोनों ही बड़े ब्रैंड हैं और उनकी व्युअरशिप मजबूत है। यही वजह है कि बिग बॉस ओटीटी को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया।
टैग्स