होम / ओटीटी / अभिषेक जोशी बने ‘New Media Holding’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
अभिषेक जोशी बने ‘New Media Holding’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
अभिषेक जोशी इससे पहले शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'शेमारूमी' (ShemarooMe) के हेड थे, जहां से उन्होंने मार्च में इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
अभिषेक जोशी ने अब 'न्यू मीडिया होल्डिंग' (New Media Holding) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। अभिषेक जोशी इससे पहले शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'शेमारूमी' (ShemarooMe) के हेड थे, जहां से उन्होंने मार्च में इस्तीफा दे दिया था।
अभिषेक जोशी मार्च 2023 में शेमारूमी से जुड़े थे और उनके पास मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर का व्यापक अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने प्लेटफॉर्म को प्रतिस्पर्धात्मक ओटीटी मार्केट में मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। उनके नेतृत्व में शेमारूमी ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया और सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड (SVoD) और विज्ञापन-आधारित वीडियो ऑन डिमांड (AVoD) दोनों तरह के दर्शकों को आकर्षित किया।
शेमारूमी से पहले, जोशी ने कई मीडिया संगठनों में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं। MX प्लेयर में उन्होंने सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और SVoD व बिजनेस पार्टनरशिप्स के बिजनेस हेड के रूप में काम किया, जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन मॉडल, MX गोल्ड को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में वह डिजिटल बिजनेस के लिए मार्केटिंग, सब्सक्रिप्शन और कंटेंट लाइसेंसिंग के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट व हेड थे, जहां उन्होंने कंपनी के डिजिटल विस्तार में योगदान दिया। इसके अलावा, अभिषेक जोशी Zenga Media के सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने मोबाइल और डिजिटल वीडियो कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन का नेतृत्व किया।
टैग्स